एक्सप्लोरर

lok Sabha Election 2024: पोलिंग बूथ में कौनसी गलती करने पर आपका वोट नहीं गिना जाएगा, जानिए वोट डालने का नियम

आगामी 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होने वाली है. उससे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आपकी किस गलती से आपका वोट काउंट नहीं होगा. जानिए वोटिंग के लिए क्या होती है प्रकिया.

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होने वाला है. बता दें कि पहले चरण के लिए 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पोलिंग बूथ पर आपकी कौनसी गिलती आपके वोट को निरस्त कर सकती है. कई बार पोलिंग बूथ पर वोटर ऐसी गलती करते हैं, जिससे उनका वोट काउंट नहीं होता है. 

पोलिंग बूथ

बता दें कि भारत के 18 वर्ष के ऊपर के नागरिक को वोटिंग का अधिकार है. चुनाव के वक्त पोलिंग बूथ हमेशा आपके गांव, मोहल्ले के आस-पास ही बनाया जाता है. जिससे वोटर को वोटिंग के दौरान दिक्कत का सामना ना करना पड़े. इस दौरान पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मियों के अलावा चुनाव से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहते हैं.

वोटिंग का समय 

बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा है और शाम 6 बजे समाप्त होगा. हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान समाप्ति का समय लोकसभा सीट के अनुसार अलग हो सकता है. लेकिन अगर कोई वोटर समय के बाद वोट डालने पहुंचेगा, तो उसे वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा.

एक से ज्यादा वोट

बता दें कि कोई वोटर अगर मतदान के समय एक से ज्यादा प्रत्याशियों को वोट डालेगा तो उसका वोट काउंट नहीं होता है. मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारी इसीलिए हर वोटर को वोट डालने के बारे में अच्छे से गाइड करते हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर कोई वोटर एक से ज्यादा प्रत्याशियों को वोट डालता है, तो उसका वोट काउंट नहीं होता है. 

बिना वोटर कार्ड के कर सकते हैं मतदान

वोटिंग के समय बहुत से नागरिकों के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होता है. इस कारण वोटर वोट डालने नहीं जाते हैं. लेकिन बता दें कि वोटर अब बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट डाल सकते हैं. इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा. 

इन पहचान पत्र से कर सकते हैं वोट

• आधार कार्ड
• ड्राइविंग लाइसेंस
• भारतीय पासपोर्ट
• मनरेगा जॉब कार्ड
• फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
• फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र
• बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पासबुक
• स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय)
• विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी)
• सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों के सरकारी पहचान पत्र
• राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत भारत महा रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड 

 

ये भी पढ़ें: Flying Drones at Weddings: शादियों में जो ड्रोन उड़ाते हैं, उसके लिए भी पहले परमिशन लेनी पड़ती है? नियम जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget