एक्सप्लोरर

IAS पूजा खेडकर पर लटक रही तलवार, जानें कब खत्म हो जाती है अफसरी?

महाराष्ट्र कैडर की प्रोबेशनरी आईएएस अफसर पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC की ओर से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर किसी IAS की अफसरी कब खत्म हो जाती है.

पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनात महाराष्ट्र कैडर की प्रोबेशनरी आईएएस अफसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद्द कर उन्हें पहले ही वापस बुलाया जा चुका है. ऐसे में अब खेड़कर के खिलाफ यूपीएससी की ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है. साथ ही पूजा खेडकर को नोटिस भेजकर पूछा गया है कि उनकी उम्मीदवारी क्यों रद्द नहीं की जानी चाहिए. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किसी भी अफसर की अफसरी कब खत्म हो जाती है या किसी आईएएस अफसर को कब नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है.

पूजा खेडकर ने क्या की धोखाधड़ी?

पूजा खेडकर पिछले कुछ समय से गलत तरीके से यूपीएससी की परीक्षा देने को लेकर खासी चर्चाओं में हैं. यूपीएससी की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि पूजा खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए दिए गए सभी अवसरों की परीक्षा देने के बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, साइन और यहां तक कि फोटो में बदलाव कर फिर से परीक्षा दी है. इसलिए यूपीएससी के नोटिस में पूजा खेडकर को भविष्य में होने वाले एग्जाम से डिबार (वंचित) करने की बात कही गई है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर किसी भी आईएएस अफसर को कब अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है.

सिर्फ राष्ट्रपति कर सकते हैं बर्खास्त

कई लोगों के मन में ये सवाल है कि किसी भी आईएएस अफसर को बर्खास्त करना इतना आसान क्यों नहीं होता? तो बता दें कि किसी भी आईएएस अफसर के साथ ही केंद्रीय अफसरों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति के द्वारा ही की जाती है. इनकी नियुक्ति को सरकार गजट में अधिसूचित करती है. ऐसे में इन अफसरों को गजेटेड अफसर कहा जाता है. इनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी सेवाओं के अधिकारी शामिल होते हैं. ऐसे में इन अफसरों को राष्ट्रपति के अलावा और कोई भी बर्खास्त नहीं कर सकता है.

संविधान में कहां हैं आईएएस सेवा को लेकर नियम?

बता दें कि किसी भी आईएएस अधिकारी की सेवा के नियम और उन्हें बर्खास्त करने के बारे में संविधान के अनुच्छेद 311 में वर्णन है. इसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो संघ की सिविल सेवा या अखिल भारतीय सेवा या राज्य की सिविल सेवा का सदस्य होता है, उसकी नियुक्ति करने वाली अथॉरिटी के अलावा कोई और किसी भी आईएएस अधिकारी को उसके पद से हटा नहीं सकता. साफ शब्दों में कहें तो कोई संघीय सेवा का अफसर है तो उसे केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति और कोई राज्य की सिविल सेवा का अफसर है तो उसे राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल नौकरी से निकालते हैं.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े सर्वर डाउन कब हुए, देखिए कैसे रुक गई थी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget