एक्सप्लोरर

मिड टर्म में इस्तीफा देने के बाद नए सीएम को कैसे मिलती है जिम्मेदारी, जानिए कैसे होता है पावर ट्रांसफर

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मंत्री आतिशी मार्लेना को नया सीएम घोषित किया है. क्या आज जानते हैं कि सरकार के मिड टर्म के बीच पावर ट्रांसफर कैसे होता है.

राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है. अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. सीएम अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 17 सितंबर की शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार के कार्यकाल के बीच नए सीएम का चुनाव कैसे होता है और पावर ट्रांसफर कैसे होता है. 

दिल्ली के सीएम

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री यानी आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी है. बैठक में अरविंद केजरीवाल के आवास पर मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत सभी आप विधायक और मंत्री मौजूद हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने मिलने का समय दे दिया है. अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे को एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें:एक आईपीएस अधिकारी अपने से बड़े अधिकारियों के सामने क्यों नहीं पहनते हैं कैंप, जानिए इसकी वजह

नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

अब सवाल ये है कि सरकार के कार्यकाल के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा और पावर ट्रांसफर कैसे होता है. जानकारी के मुताबिक किसी भी सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री किसी भी समय पर खुद से इस्तीफा देकर अपना पद छोड़ सकता है. मुख्यमंत्री के पद छोड़ने के बाद राज्य के विधायक दल के नेता अपने नए मुख्यमंत्री के का चयन करते हैं. इसके लिए पार्टी शीर्ष द्वारा किसी एक या दो नाम का प्रस्ताव रखा जाता है. जिसके बाद विधायक दल उस नाम पर मुहर लगाते हैं, विधायक दल सर्वसम्मति और बहुमत से जिसे विधायक चुनते हैं, वो व्यक्ति ही नया सीएम होता है.

ये भी पढ़ें:क्या आपको भी पढ़ने के समय आती है नींद? जानिए इसके पीछे का साइंस

मुख्यमंत्री का इस्तीफा

राज्य में अगर किसी मुख्यमंत्री की मृत्यु होती है, उस स्थिति में नए मुख्यमंत्री बनने तक राज्य की सारी जिम्मेदारी राज्यपाल/उपराज्यपाल के हाथों में होती है. वहीं अगर कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा देता है, उस स्थिति में राज्यपाल/उपराज्यपाल नए सीएम के शपथ ग्रहण तक पुराने सीएम को सभी आपातकाल और राज्य की प्रशासनिक स्तिथि और कानून व्यवस्था देखने का निर्देश देते हैं. हालांकि इस दौरान सीएम कोई बड़े फैसले नहीं ले सकता है. 

ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं मक्खी खाने को कैसे करती है दूषित? इस अंग का करती है इस्तेमाल

दिल्ली में पॉवर ट्रांसफर

राजधानी दिल्ली में आतिशी के नए सीएम बनने के बाद अब अरविंद केजरीवाल सारा पॉवर ट्रांसफर उन्हें कर देंगे. दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने और नए सीएम आतिशी के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सीएम को मिलने वाली सारी पॉवर आतिशी को मिल जाएगी. इतना ही नहीं आतिशी को मुख्यमंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं मिलेगी और अरविंद केजरीवाल से वो सुविधाएं हट जाएगी. 

ये भी पढ़ें: क्या आप कभी गए हैं बार, पब, क्लब या लॉन्ज? जानिए इनमें क्या होता है अंतर

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget