एक्सप्लोरर

कौन करता है माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा, जानिए पहलगाम हमले के बाद श्रद्धालुओं पर कितना पड़ेगा असर? 

2024 में 94.80 लाख तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे. इससे पहले 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे. पहलगाम हमले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर असर दिख सकता है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बड़ा झटका लगने की संभावना है. दरअसल, इस हमले में आतंकियों ने बड़ी संख्या में कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को निशाना बनाया और 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि आतंकी हमले के बाद कश्मीर घूमने आए पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर वापस लौट रहे हैं. वहीं, जो लोग आने वाले दिनों में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे थे, वे भी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं. 

बता दें, गर्मी शुरू होते ही देशभर से बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां प्लान कर कश्मीर घूमने जाते हैं. इस दौरान बहुत से लोग माता वैष्णो देवी मंदिर की भी यात्रा करते हैं और दर्शन करते हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ने की संभावना है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कटरा रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है और बहुत से यात्री वापस लौट रहे हैं.  

रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वैष्णो देवी दर्शन को आए बहुत से यात्री आतंकी हमले के बाद वापस लौट रहे हैं. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. भारतीय रेलवे आज यानी 23 अप्रैल की रात माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन वन-वे ट्रेन होगी, जिसमें 7 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 2 थर्ड ऐसी और 1 थर्ड एसी इकोनामी कोच के  साथ 2 लगेज कम ब्रेक वैन कोच भी शामिल होंगे. 

हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं वैष्णो देवी के धाम

बता दें, देशभर से लाखों श्रद्धालु हर साल वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचते हैं. मंदिर प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में 94.80 लाख तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे. इससे पहले यानी 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे. वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने 2012 में रिकॉर्ड कायम किया था. उस साल 1.04 करोड़ लोगों ने मंदिर के दर्शन किए थे. हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ सकती है. 

मंदिर के चप्पे-चप्पे पर रहती है सुरक्षा

बता दें, वैष्णो देवी मंदिर और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन व सरकार की ओर से पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मंदिर की सुरक्षा में स्थानीय पुलिस कर्मियों के अलावा सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती की जाती है. इसके अलावा मंदिर प्रशासन की ओर से निजी सुरक्षा कर्मियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया जाता है. इतना ही नहीं मंदिर मार्ग व परिसर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां ड्रोन से भी निगरानी रखी जाती है. 

यह भी पढ़ें: किन-किन एजेंसियों को दी गई पहलगाम आतंकी हमले की जांच? जानें इस सवाल का जवाब

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget