एक्सप्लोरर

Election Result 2024: एक EVM के वोट गिनने में कितना लगता है वक्त, ये है जवाब

लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. ये नतीजे मंगलवार शाम तक आ जाएंगे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ईवीएम से वोट गिनने में आखिर कितना समय लगता है? चलिए जान लेते हैं.

भारत में आम चुनाव 2 महीने चली मतगणना के बाद अब अपने अंतिम पढ़ाव पर आ गया है. कल यानी 4 जून को नतीजों के साथ फिर नई सरकार चुन ली जाएगी. ऐसे में नेताओं सहित आमजन में भी एग्जिट पोल के बाद नतीजों को लेकर बेसब्री है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ईवीएम से मतगणना कैसे होती है, इससे वोट गिनने में कितना समय लगता है, मतगणना करता कौन है और इसके अलावा आखिर एक राउंड की मतगणना कैसे जारी होती है? चलिए जवाब जान लेते हैं.

कितना बड़ा होता है मतगणना का एक राउंड?

मतगणना के दौरान जब 14 ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती पूरी हो जाती है तो एक राउंड या एक चक्र की गिनती को पूरा मान लिये जाता है. ऐसे में मतगणना के दिन हर चक्र का नतीजा साथ ही साथ घोषित किया जाता रहता है. जब गणना पूरी हो जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर या आरओ ही लोक प्रतिनिधित्वण अधिनियम-1951 की धारा 66 के उपबन्धों के मुताबिक, नतीजे की घोषणा करते हैं. इसके बाद आरओ की ओर से विजेता प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दिया जाता है.

ऐसे शुरू होती है गिनती

मतगणना तय समय पर शुरू होती है तो सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट और पोस्टल बैलेट की गिनती सीधे आरओ की निगरानी में शुरू कर दी जाती है. इनके लिए अलग से टेबल की व्यवस्था होती है और सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति भी की जाती है.

व्यवस्था के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट व पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो सकती है. हालांकि इसके लिए जरूरी नहीं है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई हो, मतगणना के लिए ईवीएम की केवल कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाता है. इस प्रक्रिया में बैलेट यूनिट का कोई रोल नहीं होता, यही वजह है कि उनको टेबल पर नहीं रखा जाता. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि एक ईवीएम में पड़े वोटों को गिनने में कितना समय लगता है? तो बता दें कि ये समय ईवीएम में पड़े वोटों के आधार पर तय होता है. ईवीएम से वोट की काउंटिंग में ज्यादा से ज्यादा आधा घंटे का समय लगता है, ऐसे में जब 14 ईवीएम मशीनों की काउंटिंग हो जाती है तो एक राउंड पूरा माना जाता है.                             

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर कैसे वीडियो डालते हैं मिस्टर बीस्ट, जिनके हो गए हैं दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?
क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को बाकी चुनाव आयुक्त से ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें यहां
क्या मुख्य चुनाव आयुक्त को बाकी चुनाव आयुक्त से ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें यहां
नेहरू से लेकर PM मोदी तक, प्रधानमंत्री निवास के वो 3 राज जो कभी नहीं आते बाहर
नेहरू से लेकर PM मोदी तक, प्रधानमंत्री निवास के वो 3 राज जो कभी नहीं आते बाहर

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
Embed widget