एक्सप्लोरर

यूट्यूब पर कैसे वीडियो डालते हैं मिस्टर बीस्ट, जिनके हो गए हैं दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर

MrBeast Youtube Subscribers: मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर 269 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके हैं. आखिर यह किस तरह की वीडियो बनाकर डालता है. जो यूट्यूब पर हो गए है इतने सब्सक्राइबर्स. चलिए जानते हैं. 

MrBeast Youtube Subscribers: भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी की बात की जाए तो वह टी-सीरीज है. इसके साथ ही टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी भी मानी जाती है. टी-सीरीज की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह अरबों डॉलर में है. सन 1983 में गुलशन कुमार ने इसकी स्थापना की थी फिलहाल उनके बेटे भूषण कुमार टी सीरीज के कर्ताधर्ता हैं. 

कुछ दिनों पहले तक टी सरीज यूट्यूब चैनल भी था. लेकिन अब दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया है मिस्टर बीस्ट. टी-सीरीज के जहां 266 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. तो वहीं मिस्टर बीस्ट के अब 269 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके हैं. आखिर मिस्टर बीस्ट किस तरह की वीडियो बनाकर डालता है. जो यूट्यूब पर हो गए है इतने सब्सक्राइबर्स. चलिए जानते हैं. 

बनाता है खतरनाक चैलेंज वीडियो 

मिस्टर बीस्ट जिसका असली नाम है जेम्स स्टीफन जिमी डोनाल्डसन. 26 साल का यह लड़का आज दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बन चुका है. साल 2012 में जब मिस्टर बीस्ट महज 12 साल के थे. तब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल चालू किया था. साल 2017 में मिस्टर बीस्ट की पहली वीडियो ने 10000 व्यूज क्रॉस किए थे. मिस्टर बीस्ट  के यूट्यूब चैनल पर आप जाएंगे तो आपको वहां बहुत से चैलेंजिंग वीडियो दिख जाएंगे. बिल्कुल उसी तरह जैसे खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं.

कुछ वैसे ही मिस्टर बीस्ट  के चैनल पर लोग खतरनाक चलैंज पूरा करते हुए दिखाई देते है. इसमें लोगों को मिस्टर बीस्ट खतरनाक चैलेंज कंप्लीट करने पर पैसे देते हैं. मिस्टर बीस्ट के सब्सक्राइबर बढ़ने की एक वजह यह भी है कि लोगों को खतरनाक गेमिंग चलेंगे देखना बहुत पसंद होता है. हाल ही में 1 जून को डाले गए वीडियो में दो लोगों को जंगल में सर्वाइवल के लिए हर दिन $10000 देने का चैलेंज दिया है. बता दें इसके अलावा मिस्टर बीस्ट के चैनल पर बहुत से गेमिंग वीडियो भी हैं. 

करीब 14 भाषाओं में देख सकते हैं वीडियो

मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब चैनल पर इतने सब्सक्राइबर होने के पीछे जो सबसे बड़ा कारण है. वह है लोगों तक उन्हीं की भाषा में कंटेंट पहुंचाना. मिस्टर बीस्ट की यूट्यूब चैनल पर जो वीडियो डाली जाती हैं. उनमें 14 अलग भाषाओं के ऑडियो ट्रैक और सबटाइटल्स होते हैं. हाल ही में डाली गई वीडियो में वियतनामी, रशियन, पुर्तगीज, स्पेनिश, हिंदी, बांग्ला, फ्रेंच इंग्लिश, थाई, कोरियन, अरबी, जापानी, तुर्किश और इंडोनेशियन भाषा शामिल है. यानी इन भाषाओं के लोग मिस्टर बीस्ट के वीडियो देख सकते हैं बल्कि उसमें दिखाएंगे कंटेंट को समझ के एंजॉय भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इतने लाख की बिक रही वर्ल्ड कप के मैचों की टिकट, फाइनल से भी महंगे हैं इस मैच के रेट

 

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
UP Don Shri Prakash Shukla : श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget