एक्सप्लोरर

हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं पाकिस्तान की नागरिकता?

पाकिस्तान में इन दिनों लोग बढ़ती महंगाई और कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में वहां हर साल देश छोड़ने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है.

पाकिस्तान में अनिश्चित आर्थिक स्थिति, बढ़ती मुद्रास्फीति और चल रही राजनीतिक अस्थिरता के चलते लोग परेशान हैं. यही वजह है कि वहां के लोग अपना ही देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने को मजबूर हो गए हैं. भारत के मुकाबले पाकिस्तान में देश छोड़कर विदेशों में बसने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान में आखिर हर साल कितने लोग नागरिकता छोड़ देते हैं.

हर साल इतने लोग छोड़ते हैं पाकिस्तान की नागरिकता

पाकिस्तान में लम्बे समय से जारी राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ते आर्थिक संकट ने पाकिस्तान के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है. यही वजह है कि लोग किसी भी तरह अपने ही देश से दूर जाना चाह रहे हैं. आव्रजन और विदेशी रोजगार ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में 7,00,000 से ज्यादा लोग उज्ज्वल भविष्य की तलाश में पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने वाले हैं, पिछले साल ये संख्या 8,11,000 से ज्यादा थी.

ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि सऊदी अरब ने सबसे अधिक वीजा जारी किए, उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात का स्थान आता है, जिसने विभिन्न श्रेणियों में नौकरियों के लिए लोगों को वीजा प्रदान किया. दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में पेशेवरों की मांग बढ़ी है, यही वजह है कि लोगों को वहां पलायन करने में किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ रहा है.

पिछले साल क्या था डाटा?

2022 में उच्च शिक्षित युवा डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ, एकाउंटेंट और पैरामेडिक्स सहित 7,65,000 उच्च शिक्षित और कुशल युवा एक उज्ज्वल भविष्य के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया, जिससे देश की प्रतिभा पलायन की स्थिति में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. उनमें से अधिकांश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले थे.

पाकिस्तान के पंजाब से सबसे ज्यादा पलायन कर रहे लोग

पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा पलायन करने वाले लोग पंजाब से रहे हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जिसमें पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के आंकड़ों का हवाला दिया गया है, आधे से ज्यादा प्रवासी पाकिस्तान के पंजाब राज्य से थे. वहीं लगभग 27,000 लोग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से थे.                                                                                        

यह भी पढ़ें: भारत में हर साल क्यों होते हैं इतने तलाक? जान लीजिए पांच बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget