एक्सप्लोरर

एक बार में कितने दिन ISS पर रह सकते हैं एस्ट्रोनॉट्स, सुनीता विलियम्स बिता चुकीं कितना वक्त?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को स्पेस से लौटने में अगले साल तक का वक्त लगेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले सुनीता कितनी बार स्पेस यात्रा कर चुकी है और कितने दिनों तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है.

अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अभी भी स्पेस में फंसे हुए हैं. लेकिन जानकारी के मुताबिक अब इनकी वापसी अगले साल तक ही संभव है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी इस साल संभव नहीं है. अब सवाल ये है कि कोई अंतरिक्षयात्री कितने दिनों तक स्पेस में रह सकता है और सुनीता विलियिम्स के पास कितने दिनों तक स्पेस में रहने का अनुभव है.

स्पेस में फंसी सुनीता

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग विमान में सवार होकर स्पेस स्टेशन पर पहुंचे थे. बोइंग स्टारलाइनर के कैप्सूल में खराबी आने की वजह से इनकी वापसी को टाल दिया गया था. वहीं नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अब स्पेसएक्स के रॉकेट में सवार होकर पृथ्वी पर वापस लौटना होगा. उन्होंने बताया कि स्टारलाइनर के प्रपल्शन सिस्टम खराब हैं, ऐसे में इस यान से अंतरिक्ष यात्रियों का धरती पर लौटना काफी जोखिम भरा है.

सुनीता विलियम्स का स्पेस में रिकॉर्ड

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जब इस बार बीते 5 जून बुधवार को नासा के अंतरिक्ष यात्री "बुच" विल्मोर के साथ तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, तब वो बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बनकर इतिहास रचा था, हालांकि किसी को नहीं पता था कि 8 का दिन सफर इतना लंबा होगा.

इसके अलावा बता दें कि सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने अब तक तीन बार स्पेस की यात्रा कर चुकी हैं. नासा ने साल 1988 में उन्हें अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना था. वह पहली बार 2006 में अंतरिक्ष यात्रा पर गई थी. इस दौरान उन्होंने करीब 195 दिन स्पेस में बिताए थे. वहीं सुनीता ने दूसरी बार 2012 में स्पेस की सक्सेसफुल यात्रा की थी. उस समय वह 127 दिनों तक स्पेस में थी. दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता ने 4 बार स्पेसवॉक भी किया था. फिर साल 2024 में 7 मई को उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होने वाली थी, जो स्पेस एजेंसी की ओर से टाल दी गई थी. आखिरकार बीते 5 जून को उन्होंने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरा था, लेकिन स्पेस क्राफ्ट में खराबी के कारण अभी तक वो वापस नहीं आ पाई हैं.

स्पेस में सबसे अधिक दिन रहने का रिकॉर्ड

अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो के नाम 371 दिनों की सबसे लम्बी अंतरिक्ष उड़ान का नासा रिकार्ड है. इसेक अलावा अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के नाम अंतरिक्ष में सर्वाधिक 665 दिन बिताने का नासा रिकॉर्ड है. नासा के अंतरिक्ष यात्री जेम्स वॉस और सुज़ैन हेल्म्स के नाम आठ घंटे और 56 मिनट तक सबसे लम्बी अंतरिक्ष यात्रा का रिकार्ड है.

ये भी पढ़ें: नीली-पीली-सफेद या लाल-नारंगी, किस रंग की लपट का तापमान होता है सबसे ज्यादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget