एक्सप्लोरर

बिना किसी साथी से मिलन किए ये जीव बच्चों को जन्म कैसे दे रहा है?

विज्ञान की भाषा में इसे पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है. हिंदी में इसे अनिषेक जनन कहते हैं. यानी कुछ जीव बिना किसी साथी से संभोग किए अलैंगिक रूप से बच्चे पैदा कर सकते हैं.

दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले इंग्लैंड में हुई. दरअसल, यहां एक बोआ प्रजाति के सांप ने 14 बच्चों को जन्म दिया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि यह सांप बीते 9 साल से किसी भी नर सांप के संपर्क में नहीं आया है. चलिए अब जानते हैं कि आखिर ऐसा हुआ कैसे. इसके साथ ही जानेंगे कि विज्ञान इस संबंध में क्या कहता है.

सांप खुद भी नर है

अगर आपको लग रहा है कि हम जिस सांप की बात कर रहे हैं वो मादा है तो आप गलत हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सांप इग्लैंड के पोर्ट्समाउथ कॉलेज में पशु और जीव जंतु की देखभाल करने वाले पीट क्विनलैन के पास बीते 9 साल से है और ये हमेशा से नर था. इसीलिए इस सांप का नाम रोनाल्डो रखा गया था. इसके अलावा ये सांप पिछले नौ साल से किसी और सांप के संपर्क में नहीं आया.

क्विनलैन कहते हैं कि इस सांप को 9 साल पहले उन्होंने रेस्क्यू किया था और तब से ही वह उनके पास रह रहा है. क्विनलैन का कहना है कि जिस दिन इस सांप ने बच्चे दिए वो कॉलेज में नहीं थे. दूसरे दिन जब वह कॉलेज पहुंचे तो उन्हें पता चला कि टैंक के पीछे छोटे-छोटे सांप घूम रहे हैं. क्विनलैन ने जब इन सांप के बच्चों को देखा तो वो हैरान रह गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर ये हुआ कैसे. हालांकि, विज्ञान के पास इसका जवाब है. चलिए आपको इसका जवाब देते हैं.

विज्ञान इस पर क्या कहता है

विज्ञान की भाषा में जब भी किसी जीव के साथ ऐसा होता है तो इसे पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है. हिंदी में इसे अनिषेक जनन कहते हैं. यानी कुछ जीव बिना किसी साथी से संभोग किए अलैंगिक रूप से बच्चे पैदा कर सकते हैं. बोआ सांप उन्हीं जीवों में से एक है, जिनके पास पार्थेनोजेनेसिस के गुण होते हैं. यानी ये अलैंगिक रूप से बच्चे पैदा कर सकते हैं.

इस प्रक्रिया के दौरान बोआ सांप के गर्भाशय में बिना किसी स्पर्म के अंडे पैदा हो जाते हैं और फिर कुछ समय बाद बच्चे पैदा होते हैं. हालांकि, ये बेहद दुर्लभ प्रक्रिया है. दरअसल, ऐसा हर बोआ सांप नहीं कर पाता. पूरी दुनिया में ऐसा इस सांप की प्रजाति के साथ केवल तीन बार हुआ है. बोआ सांप के अलावा स्टिंग्रे मछली भी बिना किसी साथी के बच्चे पैदा कर सकती है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के बेहद अजीब पेड़, कोई अपनी जगह से खिसक जाता, तो किसी पेड़ के फल बम की तरफ फटते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget