एक्सप्लोरर

Volcanic Tunnels: ज्वालामुखी की सुरंगे पृथ्वी में कितनी भीतर तक जाती हैं, जानिए इससे क्या होगा नुकसान

ज्वालामुखी के नाम से हर कोई डरता है. क्योंकि ज्वालामुखी फटने से आस-पास के इलाकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कोई ज्वालामुखी पहाड़ कितने अंदर तक सुरंग बनाती है.

ज्वालामुखी का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. क्योंकि ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा अपने आस-पास के सैंकड़ों किलोमीटर दूर इलाकों को नष्ट करने की क्षमता रखता है. क्या आप जानते हैं कि ज्वालामुखी सुरंगे पृथ्वी से कितने किलोमीटर अंदर तक जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि ज्वालामुखी की सुरंग कितने किलोमीटर अंदर तक अपना रास्ता बनाती है. 

ज्वालामुखी कब और क्यों फटता

सबसे पहले ये जानते हैं कि ज्वालामुखी आखिर कैसे फटता है. बता दें कि ज्वालामुखी एक तरह का पहाड़ होता है, जिसके नीचे ढेर सारा पिघला हुआ लावा होता है. दरअसल पृथ्वी के भीतर जियोथर्मल एनर्जी भारी मात्रा में होती है. ऐसे में इस एनर्जी के कारण पत्थर पिघल कर लावा में बदल जाते है. यही लावा जब ऊपर की ओर दबाव बनाता है, तो पहाड़ फट जाता है और वह ज्वालामुखी कहलाता है. विज्ञान के मुताबिक पृथ्वी के भीतर जब टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में घर्षण करते हैं, तो उससे उत्पन्न होने वाली एनर्जी से पत्थर पिघलने लगते हैं. जिसके बाद यही पिघले हुए पत्थर और गैस ऊपर की ओर दबाव पैदा करते हैं, जिससे पहाड़ फट जाता है और ज्वालामुखी में बदल जाता है.

ज्वालामुखी की सुरंग

ज्वालामुखी फटने के बाद उसकी सुरंग कितनी अंदर तक पहुंच सकती है, इसको लेकर कोई दावा नहीं किया जा सकता है. क्योंकि ज्वालामुखी जितना ताकतवर होगा, उसमें से उतना ही अधिक लावा निकलेगा और वो दूर तक जाएगा. आसान भाषा में आप समझ सकते हैं कि ज्वालामुखी का पहाड़ जितना ताकतवर होगा, उसमें जितना ज्यादा लावा मौजूद होगा, वो अपने दबाव से उतना लंबा सुरंग बना सकता है. ये 10 किलोमीटर, 30 किलोमीटर से भी ज्यादा हो सकता है. वहीं जब उस पहाड़ पर दबाव बनेगा तो उसमें विस्फोट होगा, जिससे उसमें से उतना ही लावा निकलेगा.

सुपर वॉलकैनो 

बता दें कि शक्तिशाली और बड़े ज्वालामुखी को ही सुपर वॉलकैनो कहा जाता है. आसान भाषा में कहें तो जिस ज्वालामुखी से एक जगह पर 240 घन मील से अधिक सामग्री में विस्फोट होता है, उसे सुपर वॉलकैनो कहते हैं. जानकारी के मुताबिक आखिरी बार इतने बड़े ज्वालामुखी में साल 1538 में विस्फोट हुआ था. ये विस्फोट इतना खतरनाक था कि इसकी वजह से नेपल्स की खाड़ी में एक नया पहाड़ बन गया था.

ये भी पढ़ें: Most Expensive Toll: दुनिया में कहां पर लगता है सबसे महंगा टोल,इतने में तो टैंक हो जाएगा फुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget