एक्सप्लोरर

Most Expensive Toll: दुनिया में कहां पर लगता है सबसे महंगा टोल,इतने में तो टैंक हो जाएगा फुल

दुनियाभर में सड़क मार्ग से जब एक देश से दूसरे देश जाते हैं, तो आपको टोल टैक्स भरना होता है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे महंगा टोल कहां पर है?इतने में तो आपकी गाड़ी का टैंक फुल हो जाएगा.

हाइवे पर जब आप एक शहर से दूसरे शहर की सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं, तो आपको टोल टैक्स देना होता है. सभी राज्यों में टोल टैक्स अलग-अलग होता है, जिसे यात्रियों को चुकाना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे टोल टैक्स के बारे में बताने वाले हैं. जानिए आखिर कहां पर सबसे महंगा टोल टैक्स लगता है. 

किस देश में सबसे महंगा टोल

सबसे महंगा टोल सुनने पर अक्सर लोगों के दिमाग में अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों के नाम आते हैं. लेकिन सही जवाब इससे अलग है. ये टोल टैक्स इतना महंगा है कि इतने में आप अपने कार का टैंक फुल कर सकते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया की बीमा कंपनी बजट डायरेक्ट के एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगी टोल रोड पेंसिल्वेनिया में है. पेंसिल्वेनिया की टर्नपाइक रोड पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए आपको करीब 113 डॉलर यानी करीब 9,500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. आसान शब्‍दों में कहें तो इस सड़क पर हर मील चलने के लिए आपको करीब 31 सेंट का भुगतान करना पड़ता है. ये टोल रोड फिलाडेल्पिफया से ओहियो सीमा तक करीब 360 किमी लंबा है. बता दें कि भारत में 9500 रुपये में गाड़ियों के टैंक फुल जाते हैं. इस मुकाबले भारत में टैक्स काफी सस्ता है. 

पेंसिल्‍वेनिया के बाद किस देश में टोल महंगा?

पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक के बाद ऑस्ट्रिया के ग्रॉसग्लॉकनर हाई अल्पाइन रोड की पूरी लंबाई तक ड्राइव करने के लिए 45.43 डॉलर का टोल टैक्‍स चुकाना पड़ता है. इसके बाद क्रोएशिया में ए-1 मोटरवे का अधिकतम शुल्क 38.42 डॉलर है. बता दें कि जब टोल की बात होती है तो अमेरिका बाकी यूरोपीय और लैटिन अमेरिकी देशों के मुकाबले किफायती है. टोल के मामले में सबसे महंगे देश की बात की जाए तो स्विट्जरलैंड सबसे ऊपर है. यहां औसत शुल्‍क 26.52 डॉलर है. वहीं ऑस्ट्रिया 16.31 डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं अमेरिका में औसत शुल्‍क 5.38 डॉलर है और ये टोल टैक्स के मामले में दुनिया में 11वें पायदान पर है.

ये भी पढ़ें: How to Identify Airbags: क्या एयरबैग भी होते हैं नकली तो कैसे करें इनकी पहचान, जिससे आपकी जान को न हो कोई नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
कैसे स्टेटस सिंबल बना सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, इससे कितनी होती है कमाई?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget