एक्सप्लोरर

स्पेस में बीमार होने पर कैसे होता है एस्ट्रोनॉट्स का इलाज, जान लीजिए तरीका

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 6 महीने से स्पेस में फंस हुए हैं. इस दौरान उनकी तबियत भी खराब हो रही है, क्या आप जानते हैं कि स्पेस में तबियत खराब होने पर कौन इलाज करता है.

अंतरिक्षयाक्षी सुनीता विलियम्स और उनके साथी जून से ही स्पेस में फंसे हुए हैं. इस दौरान क्रिसमस पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में से आई तस्वीरों में सुनीता विलियम्स बेहद पतली दुबली नजर आ रही हैं. इन फोटोज को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि उनका वजन तेजी से गिर रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पेस में तबीयत खराब होने पर वहां कौन से डॉक्टर्स इलाज करते हैं. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

स्पेस से कब लौंटेंगी सुनीता विलियम्स ?

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर स्पेस में फंस हुए हैं. बता दें कि वो एक मिशन के तहत सिर्फ 8 दिन के लिए स्पेस में गये थे, लेकिन स्पेसविमान में दिक्कत आने के कारण उनकी वापसी टल गई थी. वहीं 6 महीने बीत चुके हैं और दोनों अंतरिक्ष यात्री अभी भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ही हैं. वहीं स्पेस से आने वाली तस्वीरों के मुताबिक सुनीता विलिम्स की हालत देखकर कयास लगाया जा रहा है कि वह काफी ज्यादा बीमार है. फोटोज में उनके गाल धंसे नजर आ रहे हैं. 

स्पेस में कौन होता है डॉक्टर

अब सवाल ये है कि स्पेस में तबियत खराब होने पर कौन इलाज करता है, क्या वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद रहता है. बता दें कि अंतरिक्ष में डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होती है. लेकिन इलाज के लिए कई तरीके और चीजे मौजूद होती हैं. जैसे टेलीमैडिसिन होता है. अंतरिक्ष में इलाज का सबसे बड़ा तरीका है टेलीमेडिसिन ही है. इसमें पृथ्वी पर बैठे डॉक्टर अंतरिक्ष यात्री से वीडियो कॉल या दूसरे तरीकों से कनेक्ट करके इलाज करते हैं. 

चिकित्सा उपकरण होते हैं मौजूद

इसके अलावा अंतरिक्ष यात्रियों के पास चिकित्सा उपकरण भी होते हैं, जिनसे छोटा-मोटा इलाज किया जा सकता है. जिसमें बैंडेज, पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स, सुइयां और कुछ सर्जिकल एक्यूपमेंट्स भी शामिल होते हैं. वहीं गंभीर स्थिति के लिए कुछ अंतरिक्ष यान में ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर जैसे एक्यूपमेंट्स भी होते हैं. बता दें अंतरिक्ष में जाने से पहले अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वो वहां जाकर आसानी से वहां के वातावरण में घुलमिल सकें. वहीं उनके साथ दवाएं और विटमिनन्स की गोलियां भी भेजी जाती हैं, जिसका आपातकाल स्थिति में वो इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्पेस से लौटने पर बीमार होने का खतरा

बता दें कि स्पेस में भोजन और पानी का सेवन पृथ्वी से थोड़ा अलग तरीके से किया जाता है, जिससे पाचन में समस्याएं हो सकती हैं. वहीं पृथ्वी से बहुत दूर होने पर व्यक्ति को अकेलापन और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. इसके अलावा अंतरिक्ष से लौटने वाले ज्यादातर यात्रियों में एनिमिया की शिकायत देखी जाती है.

ये भी पढ़ें:ग्रीनलैंड को खरीदना चाहता है अमेरिका, जानें कैसे और कितने में बिकता है कोई देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
फ्रांस से इटली तक क्यों मचा है बवाल, हिंसक प्रदर्शनों की वजह क्या?
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम
क्या US में जन्मे भारतीय बच्चों को भी मिलेंगे SpaceX के शेयर? जानें नियम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget