एक्सप्लोरर

होली में कलर लगे हुए नोट बाजार में चलते हैं या नहीं, क्या आप जानते हैं कलर वाले नोट को लेकर RBI के नियम

होली के दौरान अक्सर कलर पड़ने की वजह से कपड़ों के साथ जेब में मौजूद नोट भी रंगीन हो जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इन कलर नोट को लेकर आरबीआई के क्या नियम हैं? जानिए रंगीन नोट का क्या करें कैसे चलाए.

 होली के लिए शहर से लेकर गांव देहात के बाजारों और चौराहे पर रंग, अबीर व पिचकारी की दुकानें सज चुकी हैं. लेकिन होली के दौरान अक्सर रंग डालने से जेब में मौजूद नोट रंगीन हो जाते हैं. जिसके बाद कई बार इन नोटों को दुकानदार लेने से मना कर देते हैं. क्या आप जानते हैं कि इन नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्या नियम हैं? आखिर बाजार में इन नोटों को कैसे चलाया जा सकता है. 

रंगीन नोट

बुरा ना मानो होली है. होली के दौरान अक्सर लोग होली का रंग डालने के बाद ये बात कहते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप ऑफिस या किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे होते हैं, तो आपके ऊपर कोई बच्चा या बड़ा रंग डाल देता है. जिससे कपड़ों के साथ जेब में मौजूद नोट भी रंगीन हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में जब आप इन नोट को किसी दुकानदार को देते हैं, तो वो अक्सर मना कर देते हैं. लेकिन जब आप उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नियम बताएंगे तो वो इन नोट को लेने से मना नहीं कर सकते हैं. क्योंकि आरबीआई का नियम है कि कलर लगे हुए नोट को लेने से कोई भी दुकानदार मना नहीं कर सकता है.    
फटे नोट

होली के दौरान कई बार ऐसा भी होता है कि पानी पड़ने के बाद नोट फट जाते हैं. ऐसी स्थिति में आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक देश के सभी बैंकों में पुराने फटे, मुड़े हुए नोट को लेकर जाकर बदल सकते हैं. इसके लिए बैंक द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. इसके अलावा इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं है.

नोट के कितने पैसे वापस मिलेंगे

किसी भी फटे हुए नोट को बैंक में बदलने पर बैंक आपको उस नोट की स्थिति के मुताबिक पैसा वापस करता है. उदाहरण के लिए 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर (सीएम) होने पर पूरा पैसा मिलेगा. लेकिन 44 वर्ग सीएम पर आधा ही मूल्य मिलेगा. इसी तरह 200 रुपये फटे नोट में 78 वर्ग सीएम हिस्सा देने पर पूरा पैसा मिलेगा, लेकिन 39 वर्ग सीएम पर आधा पैसा ही मिलता है. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमानुसार हर बैंक को पुराने, फटे या मुड़े नोट स्वीकार करने होंगे बशर्ते वह नकली नहीं होने चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें: कोई सड़क बन रही है और आचार संहिता लग जाए तो निर्माण कार्य चुनाव से पहले पूरा होगा या नहीं? जानें हर नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget