एक्सप्लोरर

किस देश से भारत आया था समोसा, आलू से पहले क्या भरा जाता था इसमें?

समोसा हर मौके पर हमारी भूख मिटाने वाला फेवरेट स्नैक है जो हर किसी को पसंद आता है.जब गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी समोसा सामने आता है तो एक अलग ही खुशी महसूस होती है.

बारिश का मौसम हो, सर्दियों की ठंडी शाम, ऑफिस की थकान या दोस्तों के साथ मस्ती और पार्टी, समोसा हर मौके पर हमारी भूख मिटाने वाला फेवरेट स्नैक है जो हर किसी को पसंद आता है. जब गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी समोसा सामने आता है तो एक अलग ही खुशी महसूस होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारा प्यारा समोसा आखिर आया कहां से? और क्या शुरू से इसमें आलू ही भरे जाते थे? हम में से ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि समोसा एक पारंपरिक भारतीय स्नैक है, लेकिन समोसा भारत का ट्रेडिशनल स्नैक नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि समोसा किस देश से भारत आया था और इसमें आलू से पहले क्या भरा जाता था. 

समोसा किस देश से भारत आया था?

समोसा असल में ईरान और मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व देशों से भारत आया. वहां इसे संबूसाक  या  संबूसज  कहा जाता था. यह नाम समय के साथ बदलते-बदलते भारत में समोसा बन गया. समोसे का सबसे पुराना जिक्र 11वीं सदी के फेमस ईरानी इतिहासकार अबुल फजल बेहाकी ने अपनी किताब तारीख-ए-बहाकी में किया है. उन्होंने लिखा कि उस समय के गजनवी साम्राज्य के शाही दरबार में एक नमकीन डिश पेश की जाती थी, जिसमें कीमा (मांस) और सूखे मेवे भरे होते थे. तब समोसा तला नहीं जाता था, बल्कि आग पर सेंका जाता था. इसका टेस्ट रॉयल था और इसे खास लोगों के लिए बनाया जाता था. 

समोसे में आलू से पहले क्या भरा जाता था?

13वीं से 14वीं शताब्दी के बीच, जब मध्य एशिया से व्यापारी और मुस्लिम शासक भारत आए, तो उनके साथ ही समोसा भी भारत में कदम रख चुका था. अमीर खुसरो और इब्न बतूता जैसे लेखकों ने भी समोसे का जिक्र अपने लेखों में किया है. इब्न बतूता ने बताया कि मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में भी समोसा एक फेमस स्नैक था. धीरे-धीरे यह डिश भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई, और लोगों ने इसमें अपने तरीके से बदलाव करना शुरू कर दिया.  

असल में आलू भारत का नहीं था, इसे 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली भारत में लेकर आए थे. इससे पहले समोसे में मांस, मेवे या सब्जियां भरी जाती थीं. जब भारत में आलू लोकप्रिय हो गया, तो लोगों ने समोसे में मांस की जगह मसालेदार आलू और मटर भरने शुरू कर दिए. यह नया भारतीय समोसा आम लोगों में बेहद पसंद किया गया. और आज आलू वाला समोसा ही सबसे आम और फेमस वर्जन बन चुका है. 

यह भी पढ़ें: बकरीद और मीठी ईद तो सुनी होगी, लेकिन आज है तीसरी ईद, जानें इसे क्यों मनाते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
Delhi Jantar Mantar protest: छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget