एक्सप्लोरर

अमेरिका में क्या है डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन का इतिहास, जानिए कब और किसने बनाई थीं ये पार्टियां

अमेरिका की राजनीति दो प्रमुख पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमती है. एक है डेमोक्रेटिक पार्टी और दूसरी रिपब्लिकन पार्टी. ये दोनों दल अमेरिकी लोकतंत्र की रीढ़ माने जाते हैं. चलिए, इनके बारे में जानते हैं.

एलन मस्क पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. पहले ट्रंप से विवाद और अब नई पार्टी बनाने का ऐलान. एलन मस्क ने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन के वर्चस्व को खत्म करने के लिए अपनी नई पार्टी बनाने वाले हैं. हलांकि पार्टी बनाने के बाद भी मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं. अमेरिका की राजनीति दो प्रमुख पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमती है डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी.  ये दोनों दल अमेरिकी लोकतंत्र की रीढ़ माने जाते हैं और पिछले दो सौ वर्षों से सत्ता के केंद्र में रहे हैं. चलिए, आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी का इतिहास

डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना वर्ष 1828 में हुई थी और इसे अमेरिका की सबसे पुरानी सक्रिय राजनीतिक पार्टी माना जाता है. इसकी जड़ें 1790 के दशक की Democratic-Republican Party से जुड़ी हैं, जिसे थॉमस जेफरसन और जेम्स मैडिसन ने मिलकर बनाया था. बाद में एंड्रू जैक्सन ने इसे एक मजबूत संगठनात्मक रूप दिया और आम जनता की आवाज के रूप में उभारा. शुरू में यह पार्टी किसानों, मजदूरों और गरीब वर्गों की पक्षधर थी, लेकिन समय के साथ इसने खुद को सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण, हेल्थकेयर और समानता जैसे आधुनिक मुद्दों की ओर मोड़ा. आज इसे अमेरिका की लिबरल यानी प्रगतिशील विचारधारा की पार्टी के रूप में जाना जाता है.

रिपब्लिकन पार्टी का इतिहास

वहीं, दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी की स्थापना 1854 में हुई थी. यह पार्टी उन कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बनाई थी जो अमेरिका में दास प्रथा के सख्त खिलाफ थे. 1860 में अब्राहम लिंकन रिपब्लिकन पार्टी के पहले राष्ट्रपति बने. रिपब्लिकन पार्टी को अक्सर GOP यानी Grand Old Party भी कहा जाता है. शुरुआत में यह पार्टी समानता और स्वतंत्रता की प्रतीक थी, लेकिन कालांतर में इसने खुद को एक कंजर्वेटिव यानी पारंपरिक और राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी में रूपांतरित किया. रिपब्लिकन पार्टी कम टैक्स, व्यापार की स्वतंत्रता, गन अधिकार और धार्मिक मूल्यों की वकालत करती है. यह पार्टी अधिकतर आर्थिक आजादी और सीमित सरकारी हस्तक्षेप के पक्ष में रही है.

दोनों पार्टियों में क्या है अंतर

डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच का वैचारिक अंतर अमेरिकी राजनीति का आधार है. जहां डेमोक्रेट्स समाज में समानता और सरकारी मदद को प्राथमिकता देते हैं, वहीं रिपब्लिकन पार्टी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पारंपरिक मूल्यों की हिमायती है. अमेरिका के कई महान नेता इन दोनों पार्टियों से निकले हैं. इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी से फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, जॉन एफ. कैनेडी, बराक ओबामा जैसे राष्ट्रपति हुए, जबकि रिपब्लिकन पार्टी ने अब्राहम लिंकन, रोनाल्ड रीगन, जॉर्ज बुश और डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं को देश का नेतृत्व सौंपा. इन दोनों पार्टियों की प्रतिस्पर्धा ने ही अमेरिका के लोकतंत्र को जीवंत और गतिशील बनाए रखा है. 

इसे भी पढ़ें- भारत में कितने लोग बोलते हैं हिंदी और कितने मराठी? भाषा विवाद के बीच उठ रहे सवाल; देखिए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
E20 Janta Party: किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
FCRA Amendment Bill: FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?
FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget