एक्सप्लोरर

भारत में कितने लोग बोलते हैं हिंदी और कितने मराठी? भाषा विवाद के बीच उठ रहे सवाल; देखिए आंकड़े

हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. हिंदी बोलने वालों की संख्या दुनिया के 155 देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है. ऐसे में चलिए जानते हैं देश में कितने लोग हिंदी बोलते हैं.

महाराष्ट्र में शुरू हुआ हिंदी-मराठी विवाद एक बड़े राजनीतिक संघर्ष में बदल चुका है. यह विवाद ही है, जिसने ठाकरे बंधुओं (राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे) को करीब दो दशक बाद एक साथ आने के लिए मजबूर कर दिया. शनिवार (5 जुलाई) को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुंबई के वर्ली डोम में हुई विजय रैली में एक मंच पर दिखाई दिए. इस रैली के केंद्र में था मराठी स्वाभिमान और हिंदी थोपने का विरोध. 

महाराष्ट्र से शुरू हुआ 'हिंदी विरोध' अब दूसरे राज्यों तक भी पहुंचने लगा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी ठाकरे बंधुओं के मिलन का समर्थन करते हुए हिंदी थोपे जाने के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है. इससे पहले महाराष्ट्र में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें जबरन मराठी बोलने के नाम पर लोगों के साथ हिंसा की गई. महाराष्ट्र में शुरू हुए इस भाषाई विवाद के बहाने चलिए जानते हैं कि देश में कितने लोग हिंदी भाषा बोलते हैं और कितने लोग मराठी बोलते हैं. इसके आंकड़े क्या हैं? 

देश में इतने लोग बोलते हैं हिंदी

देश के उत्तर भारतीय राज्यों में ज्यादातर लोग हिंदी ही बोलते हैं, यहां सरकारी कामकाज की भाषा भी हिंदी ही है, लेकिन हम जैसे ही दक्षिण भारतीय राज्यों का रुख करते हैं तो क्षेत्रीय भाषाओं की गूंज सुनाई देने लगती है. 2011 की जनगणना के अनुसार, देश की आबादी 121 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 140 करोड़ के पार पहुंच गई है. इसमें हिंदी बोलने वालों की जनसंख्या 45 फीसदी(45.11%) से भी ज्यादा है. यानी देश की लगभग आधी आबादी हिंदी भाषी है. 2011 की जनगणना में लिए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हिंदी बोलने वालों की संख्या 52,83,47,193 (52.83 करोड़) है. 

कितने लोग बोलते हैं मराठी

मराठी भाषा ज्यादातर महाराष्ट्र या उसके आसपास के राज्यों में बोली जाती है. यह महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा तो है ही, साथ ही गोवा में भी बड़े स्तर पर बोली जाती है. आंकड़ों को देखें तो भारत में मराठी बोलने वाले लोगों की संख्या 8,30,26,680 (8.30 करोड़) है. यह भारत की जनसंख्या का मात्रा 7.09% ही है. यानी हिंदी के मुकाबले मराठी बोलने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया में पहली बार किसने किया था जैविक हथियारों का प्रयोग, किस देश के पास हैं सबसे ज्यादा बायोलॉजिकल वेपन्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
Independence Day: 15 अगस्त पर बच्चों को दें आजादी की सही सीख, अपनाएं ये आसान तरीके
15 अगस्त पर बच्चों को दें आजादी की सही सीख, अपनाएं ये आसान तरीके
History of Independent India: आजादी के बाद भारत में क्या-क्या पहली बार हुआ था? जानें हर डिटेल
आजादी के बाद भारत में क्या-क्या पहली बार हुआ था? जानें हर डिटेल
 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget