एक्सप्लोरर

Happy New Year 2023: नए साल के पहले दिन ये 5 काम कर शुरू कर दिया...तो समझो पूरे साल मामला सेट

नए साल के पहले दिन से यह प्रण ले लें कि आपको हर महीने अपने अंदर एक स्किल डिवेलप करना है. जरूरी नहीं है कि यह आपके काम से ही रिलेटेड हो. आप किसी भी तरह का स्किल अपने अंदर डिवेलप कर सकते हैं.

Happy New Year 2023: जब साल बदल रहा हो तो हमें अपनी जिंदगी में कुछ तौर-तरीके भी बदलने चाहिए. 2022 बीतने को है और नए साल 2023 का स्वागत बाहें फैलाकर पूरी दुनिया कर रही है. लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदलते साल के साथ-साथ आपकी जिंदगी में क्या कुछ नया बदलने वाला है. क्या आप इस बार कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जो पिछले कई सालों से नहीं कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसे कुछ पांच काम बताएंगे जिन्हें अगर आपने साल के पहले दिन से करना शुरू कर दिया तो आपकी जिंदगी पूरे साल एकदम मस्त होकर बीतेगी.

पहले दिन से बचत शुरू करें

महंगाई हर साल बढ़ जाती है और इसके साथ साथ बढ़ते हैं हमारे खर्चे. लेकिन हमारी आमदनी कुछ खास नहीं बढ़ती. ऐसे में जब कोई जरूरी काम आ जाता है या फिर अचानक से हमें बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो हमारे पास सेविंग के नाम पर कुछ नहीं होता. लेकिन अगर आप यह ठान लें कि नए साल के पहले दिन से ही आपको बचत करनी शुरू कर देनी है और फिजूलखर्ची से एकदम तौबा कर लेना है तो आप देखेंगे कि साल के अंत तक आपके बैंक अकाउंट में एक अच्छी खासी रकम इकट्ठा हो चुकी होगी. इस रकम का इस्तेमाल आप किसी अच्छी जगह कर सकते हैं.

सूर्य को जल देना शुरू करें

कहते हैं कि सूर्य अगर हमारा मजबूत हो तो हमें जिंदगी में सफलता ही सफलता मिलती है. इसके साथ ही सूर्य की रोशनी आपको विटामिन डी भी देती है. कैसा रहेगा अगर आप नए साल के पहले दिन से ही सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूरज को जल चढ़ाएं. यह वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से आपके लिए बेहतर होगा. सबसे पहले अगर आप रोज सुबह जल्दी उठ कर नहा धो लेंगे और शांत मन से सूर्य देवता को जल चढ़ाएंगे तो आप देखेंगे कि पूरे दिन आपको एक अलग ऊर्जा महसूस होगी. इसके साथ ही उगते सूरज को देखने का जो आनंद होता है उससे भी आप वंचित नहीं रहेंगे. खगोलीय रूप से यह एक बहुत बड़ी घटना होती है, जिसे दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी हर रोज मिस कर देती है. क्योंकि जब सूरज पृथ्वी पर छाए अंधेरे को छांटते हुए अपनी रोशनी से चारों तरफ प्रकाश फैलाता है तो यह दृश्य देखने में एकदम मनमोहक लगता है.

ध्यान शुरू करें

आप किसी भी धर्म में आस्था रखते हो या फिर आप किसी भी भगवान को मानते हो. सुबह उठकर अगर आप सबसे पहले नहा धोकर एकांत में ईश्वर को याद करने के लिए कुछ देर ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं तो आप देखेंगे आपके अंदर एक अलग पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगेगा. डॉक्टर भी कहते हैं कि हर इंसान को रोज कम से कम कुछ देर एकदम शांत ध्यान लगाकर बैठना चाहिए इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से स्वस्थ रहते हैं.

जंक फूड से तौबा कर लें

यह बड़ा कठिन काम है. खासतौर से ऐसे दौर में जब हर तरफ जंक फूड ही दिखाई दे रहा हो. लेकिन कोरोना महामारी ने हमें यह बता दिया कि अगर आपकी इम्युनिटी मजबूत नहीं होगी तो आप कभी भी किसी भी बीमारी का शिकार बन सकते हैं. जंक फूड हमारे लिवर को तो खराब करता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ यह हमारी इम्युनिटी भी कमजोर कर देता है. अगर आपने साल के पहले दिन से यह प्रण ले लिया कि आप जंक फूड से तोबा कर लेंगे और सिर्फ हेल्दी खाना खाएंगे तो आप पूरे साल स्वस्थ रहेंगे इसकी पूरी गारंटी है.

हर महीने कुछ नया सीखें

आज का दौर उनके लिए है जो मल्टीटास्कर हैं. यानी अगर आपको सब आता है तभी आपकी बाजार में पूछ है. हो सकता है आप अपने काम में माहिर हों, लेकिन क्या आप सिर्फ अपने आपको वहीं तक बांध के रखना चाहते हैं. नए साल के पहले दिन से यह प्रण ले लें कि आपको हर महीने अपने अंदर एक स्किल डेवलप करना है. जरूरी नहीं है कि यह आपके काम से ही रिलेटेड हो. आप किसी भी तरह का स्किल अपने अंदर डिवेलप कर सकते हैं. वह अच्छा खाना बनाने का हो सकता है, अच्छी गार्डनिंग करने का हो सकता है, स्पोर्ट्स में कुछ अच्छा कर सकते हैं या फिर हर महीने एक नई किताब पढ़ कर उसे खत्म कर सकते हैं. कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि नए साल में हर महीने की 1 तारीख को आप एक टास्क तय करें और उसे महीने की आखिरी तारीख तक पूरा कर लें. अगर आपने ऐसा कर लिया तो साल के अंत तक आप अपने अंदर एक ऐसा बदलाव देखेंगे जो आपने कभी महसूस नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: क्या नए साल पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी? वैसे जनवरी में कई दिन रहेंगी दुकानों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget