एक्सप्लोरर

ये है सबसे खुश रहने वाला जानवर, स्माइलिंग फेस के लिए पूरी दुनिया में फेमस

दुनिया में कई प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे स्माइलिंग फेस वाले जानवर के बारे में बताने वाले हैं. इस जानवर को देखकर हर किसी का मन अच्छा हो जाता है.

 

दुनिया में कई प्रजातियों के जीव पाए जाते हैं. हर जीव अपने आप में अनोखे होते हैं. कुछ जीव अपने साइज,कुछ अपनी आवाज, कुछ अपने खतरनाक होने के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर के बारे में बताने वाले हैं, इस जानवर को देखकर आपके फेस पर भी स्माइल आ जाएगी. इस जानवर के साथ पर्यटन भी खूब फोटो खिंचाते हैं.

क्या है इस जानवर का नाम ?

दुनिया में सबसे खुशहाल जानवर का नाम क्वॉका है. ये पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों और जंगलों में पाया जाता है. बता दें कि इसकी मुस्कुराहट काफी मनमोहक होती है. शरीर में चूहे जैसा दिखने वाला ये जानवर एक बिल्ली के जितना बड़े साइज का होता है. जानकारी के मुताबिक ये मार्सुपियल्स की कैटेगरी में आते हैं, यानी ऐसे जानवर जो कंगारू की तरह अपने पाउच में अपना बच्चा रखते हैं. इस जानवर का चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ नजर आता है, इस जानवर को देखकर लगता है कि ये हंस रहा है. लेकिन ऐसा नहीं होता है, इसके फेस की बनावट ही ऐसी है जैसे लगता है कि ये खुशी से मुस्कुरा रहा है.

दुनिया के खुशहाल जानवर

इस जानवर के अनोखे स्माइलिंग फेस की बनावट की वजह से इसे दुनिया के सबसे खुशहाल जानवर की उपाधि दी गई है. क्वॉका नाम का ये क्यूट सा जानवर ऑस्ट्रेलिया आने वाले सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है. अक्सर पर्यटक इसके साथ सेल्फी खिंचवाना बेहद पसंद करते हैं, इतना ही नहीं जब भी कोई सैलानी इनके साथ सेल्फी क्लिक कराता है, तो ये बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए पोज देते हैं.

परिवार के साथ रहते हैं ये जानवर

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले क्वॉका आमतौर पर अपने परिवार के साथ या गुट में रहना पसंद करते हैं. जानकारी के मुताबिक रात के वक्त ये ज्यादा बाहर निकलते हैं. आमतौर पर ये ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी हिस्से में मौजूद दलदली इलाके में रहते हैं, इसके अलावा रॉटनेस्ट द्वीप पर भी ये काफी संख्या में देखे जाते हैं. 

 

ये भी पढ़ें:क्या कुत्ते समझते हैं इंसानों की भाषा, शोध में हुआ खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Caracas Red Sky: भूकंप के बाद लाल क्यों हो गया कराकस का आसमान, जानें क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण?
भूकंप के बाद लाल क्यों हो गया कराकस का आसमान, जानें क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण?
Brahmos Missile Parts: ब्रह्मोस मिसाइल के कौन-कौन से पुर्जे भारत में नहीं बनते, जानें रूस से क्या-क्या आता है?
ब्रह्मोस मिसाइल के कौन-कौन से पुर्जे भारत में नहीं बनते, जानें रूस से क्या-क्या आता है?
दुनिया में किसके नाम है सबसे लंबे समय तक भूखा रहने का रिकॉर्ड, जानें कितने दिन चली थी हड़ताल
दुनिया में किसके नाम है सबसे लंबे समय तक भूखा रहने का रिकॉर्ड, जानें कितने दिन चली थी हड़ताल
बिना खाना खाए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान, भूख हड़ताल से कब हो जाती है मौत
बिना खाना खाए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान, भूख हड़ताल से कब हो जाती है मौत

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget