एक्सप्लोरर

लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?

Attack On Tiger Shroff: हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है. आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई एक गैंगस्टर है या फिर डॉन.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बिश्नोई गिरोह जबरन वसूली, हिंसा के कारण गैंगस्टर कहलाता है।

Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते वक्त बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू गाड़ी पर गोलीबारी हुई. बाद में एक ऑडियो क्लिप सामने आई जिसमें अनिल पंडित नाम के एक व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. आपको बता दें कि अनिल पंडित कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है. 

इस घटना ने गैंगस्टर और डॉन के बीच के अंतर पर फिर से ध्यान खींचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कानून परिवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड में बिश्नोई को एक गैंगस्टर माना जाता है. आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या फर्क होता है?

अपराध के दो अलग-अलग नाम 

ये शब्द आपराधिक गतिविधियों, प्रभाव और संगठन के अलग-अलग तरीकों को दर्शाते हैं. एक गैंगस्टर मुख्य रूप से सीधी हिंसा, जबरन वसूली और हत्याओं को अंजाम देने से जुड़ा होता है. इसके उलट एक डॉन सीधी हिंसा पर कम और अवैध व्यापार, बड़े पैमाने पर तस्करी, सट्टेबाजी और एक समानांतर अर्थव्यवस्था चलाने पर ज्यादा निर्भर होता है.

इनके नेटवर्क भी अलग-अलग होते हैं. एक गैंगस्टर के साथी अक्सर स्थानीय या फिर क्षेत्रीय स्तर के लोग और ऐसे शूटर होते हैं जो पैसे और कुख्याति पाने के लिए काम करते हैं. वहीं एक डॉन का नेटवर्क काफी ज्यादा कॉरपोरेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता है. इसमें बड़े व्यवसायी, राजनेता और व्हाइट कॉलर लोग शामिल हो सकते हैं. 


लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?

अधिकारियों के साथ संबंध और इनकम के स्रोत 

गैंगस्टर अक्सर पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सीधे टकराव में रहते हैं और उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं. इसके उलट एक डॉन सिस्टम के अंदर गहरी पैठ बनाने की कोशिश करता है और राजनीतिक या फिर आर्थिक प्रभाव का इस्तेमाल करके पर्दे के पीछे से अपना काम चलाता है. उनके वित्तीय स्रोतों में भी अंतर है. गैंगस्टर को आमतौर पर जबरन वसूली और सीधी धमकियों के जरिए से पैसा मिलता है.

एक डॉन काफी बड़ा वित्तीय साम्राज्य खड़ा करता है. वह रियल एस्टेट, फिल्म उद्योग और होटल चेन में निवेश करता है. इसी के साथ बड़े वित्तीय घोटाले को भी अंजाम देता है. ऐसा व्यक्ति सार्वजनिक रूप से हिंसक घटनाओं से जुड़ने के बजाय खुद को एक प्रभावशाली व्यवसायी या फिर पावर ब्रोकर के रूप में पेश करने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ गैंगस्टर अपनी साख मजबूत करने और लोगों की नजरों में बने रहने के लिए अक्सर अपराधों की जिम्मेदारी लेता है. 


लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?

बिश्नोई को गैंगस्टर क्यों माना जाता है? 

रिपोर्ट के मुताबिक कानून प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियां लॉरेंस बिश्नोई को एक गैंगस्टर मानती हैं. इसने जेल में रहते हुए भी एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट तैयार कर लिया है. एक वजह यह है कि यह गिरोह कथित तौर पर सीधी हिंसा और जबरन वसूली पर निर्भर है. ऐसा बताया जाता है कि यह गिरोह व्यापारियों, अभिनेताओं और गायकों से पैसे की मांग करता है और मांग पूरी न होने पर हत्या कर सकता है. 

इस गिरोह की हिंसक छवि के उदाहरण के तौर पर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्याओं का जिक्र किया गया है. एक और पहलू यह है कि यह गिरोह शूटरों पर काफी ज्यादा निर्भर है. रिपोर्ट के मुताबिक बिश्नोई गिरोह के पास 700 से ज्यादा शूटर हैं. 

यह भी पढ़ें: लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

जेल से संचालन 

रिपोर्ट के मुताबिक बिश्नोई 2015 से भारत की अलग-अलग जेलों में बंद है. जेल में होने के बावजूद वह मोबाइल फोन और इंटरनेट आधारित कॉल के जरिए निर्देश देकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलवाता रहता है. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने इस चर्चा को फिर से हवा दे दी है. अनिल पंडित के नाम से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप में इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है.

एक गैंगस्टर मुख्य रूप से डराने धमकाने, जबरन वसूली,  शूटर और सीधी हिंसा का सहारा लेता है. वहीं एक डॉन का संबंध व्यापक वित्तीय नेटवर्क, अवैध कारोबार और परदे के पीछे से प्रभाव डालने से होता है. बिश्नोई को एक गैंगस्टर माना जाता है क्योंकि उसका गिरोह मुख्य रूप से जबरन वसूली, हिंसक वारदात और शूटरों के एक बड़े समूह पर टिका है.

यह भी पढ़ें: किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget