एक्सप्लोरर

जेल से फिर बाहर आएगा राम रहीम, जानें किसी कैदी को कब मिलती है पैरोल?

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर पैरौल मिल गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पैरोल किसी कैदी को कब दी जाती है.

हरियाणा चुनाव नजदीक हैं, इससे पहले गुरमीत बार-बार फैरोल और पैरोल पर बाहर आने को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है. अब गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. वो 20 दिनों के लिए फिर सशर्त जमानत पर जेल से बाहर आएगा. उसने हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किसी कैदी को कब पैरोल दी जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई में होती हैं जलपरी? जानें इन्हें लेकर क्या कहता है इतिहास

क्या है पैरोल?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर पैरोल होती क्या है. तो बता दें पैरोल एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया है जिसमें एक कैदी को कुछ शर्तों के साथ जेल से अस्थायी रूप से रिहा कर दिया जाता है. यह मान्यता पर आधारित होता है कि कैदी ने सुधार किया है और समाज में वापस आने के लिए तैयार है.

भारत में पैरोल के लिए क्या हैं नियम?

भारत में पैरोल देने के लिए कोई एक समान नियम नहीं है. यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वे पैरोल देने के लिए क्या मानदंड तय करती हैं. हालांकि कुछ सामान्य मानदंड हैं जो ज्यादातर राज्यों में लागू होते हैं. सबसे पहले पैरोल देने के लिए कैदी के व्यवहार को देखा जाता है. दरअसल कैदी को जेल में अच्छे व्यवहार का रिकॉर्ड होना चाहिए, यदि ऐसा नहीं है तो पैरोल नहीं मिलती. इसके अलावा कैदी को अपनी सजा का एक साल पूरा कर चुका होना चाहिए. साथ ही कैदी को जेल में पुनर्वास कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए और कैदी के पास समाज में वापस आने का एक कारण होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या है इजरायल की सीक्रेट यूनिट 8200, जिसपर लगे पैजर बम से धमाके करने के आरोप

सात महीने में दस बार बाहर आया राम रहीम

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की याचिका का निपटारा करते हुए कहा था कि पैरोल या फरलो मामले में सरकार के पास अधिकार है. जिसके कुछ दिनों बाद ही राम रहीम को फिर फरलो मिल गई थी. ये पहली बार नहीं है जब राम रहीम पैरोल पर बाहर आया हो, इससे पहले भी राम रहीम जेल से छुट्टियां लेकर बाहर आता रहा है. कुल मिलाकर दस बार वो जेल से बाहर आ चुका है. समय-समय पर वो पैरोल या फरलो लेकर बाहर आता रहता है.

कब-कब बाहर आया राम रहीम

राम रहीम को 24 अक्टूबर 2020 को गुरमीत सिंह एक दिन की पैरोल मिली थी.

इसके बाद वो 21 मई 2021 को भी एक दिन की पैरोल मिलने पर जेल से बाहर आया.

7 फरवरी 2021 को पहली बार 21 दिन की फरलो मंजूर हुई.

17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली.

88 दिन बाद फिर 15 अक्टूबर को पैरोल मिली.

21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल.

20 जुलाई को फिर से 30 दिन की पैरोल मिली, बरनावा आश्रम में ही रहा.

21 नवंबर को 21 दिन की फरलो पर पांचवीं बार फिर बरनावा आया.

13 दिसंबर को वापस जेल गया.

19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल पर आया, 10 मार्च को लौटा.

14 अगस्त 2024 को वह 10वीं बार बाहर आया.

1 अक्टूबर 2024 को राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है. अब वो 20 दिन जेल से बाहर गुजारेगा.

यह भी पढ़ें: भारत के अलावा इन देशों में होता है हिंदी भाषा का इस्तेमाल, वहां के लोग भी बोलते हैं हिंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget