एक्सप्लोरर

गुजराती 'भाई' और 'बेन' के लिए पासपोर्ट बनाना हो रहा मुश्किल! जानिए क्यों?

गुजरात में सम्मान देने के लिए सामने वाले के नाम के आगे भाई या बेन जोड़ा जाता है. मगर वीजा पाने के लिए लोग अपने नाम से भाई और बहन को हटाने के लिए इधर से उधर जा रहे हैं. जानते हैं ऐसा क्यों.

Gujarat Passport Office: भारत के अलग-अलग राज्यों में लोगों को संबोधित करने का अपना एक विशेष तौर-तरीका होता है. जैसे गुजरात में सम्मान देने के लिए सामने वाले के नाम के आगे भाई या बेन जोड़ा जाता है. मगर सम्मान देने वाले इस तरीके ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. इसकी वजह से हजारों लोग सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं. पासपोर्ट और वीजा पाने के लिए लोग अपने नाम से भाई और बहन को हटाने के लिए इधर से उधर जा रहे हैं. आइये जानते है ऐसा क्यों हो रहा है. 

क्या है मामला?

टाइम्स आॅफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में रहने वाली दीपाबेन शाह नाम की एक महिला को अपने नाम के चलते विदेश यात्रा के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है. वह पेशे से हेल्थ प्रोफेशनल हैं. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उनके नाम में बेन जोड़ा था. दरअसल, गुजरात में पुरुषों के नाम के साथ ‘भाई’ और  महिलाओं के नाम के साथ ‘बेन' जोड़े जाने का चलन है. दिक्कत यह हुई कि दीपाबेन के कुछ दस्तावेजों में उनका नाम 'दीपाबेन' लिखा है जबकि अन्य कुछ दस्तावेज़ों में 'दीपा' नाम का इस्तेमाल हुआ है. पासपोर्ट और वीजा के लिए जरूरी दस्तावेजों में नाम की इस असमानता की वजह से उन्हें विदेश जाने के लिए वीजा नहीं मिला. 

गुजरात में है ‘भाई’ और ‘बेन' की परंपरा

गुजरात में नाम के आगे ‘भाई’ और ‘बेन' शब्द जोड़ने का चलन काफी पहले से चला आ रहा है. भारत के पहले गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल से लेकर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी से लेकर उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तक, इन सब के नाम में ‘भाई’ और ‘बेन' शब्द जुड़ा हुआ है. इसका उद्देश्य सामने वाले को सम्मान देना होता है. नाम में जुड़ी इस शिकायत को बड़ी संख्या में गुजरात के पासपोर्ट दफ्तर में रिपोर्ट किया जा रहा है. पासपोर्ट और वीजा के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, स्कूल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. इन दस्तावेजों में लिखी हुई जानकारी (जैसे- नाम) अलग-अलग होने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है.

गुजरात के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन लगभग 4,000 आवेदन मिलते हैं, जिनमें से एक-चौथाई यानी लगभग 1,000 से ज्यादा आवेदन नाम बदलने, जन्म स्थान में बदलाव या जन्म तिथि में बदलाव से संबंधित होते हैं. इनमें से करीब 800 आवेदन भाई, बेन और कुमार को हटाने या जोड़ने से जुड़े होते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget