एक्सप्लोरर

क्या मुसलमानों के लिए हरा रंग सच में पवित्र है? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा रंग पवित्र तो माना ही जाता है, इसके अलावा विज्ञान के पास भी हरे रंग के को लेकर कुछ तर्क हैं. चलिए इसके बारे मे विस्तार से जानते हैं.

भारत में जब भी मुसलमानों की बात होती है तो उसमें हरे रंग का इस्तेमाल या उसका जिक्र जरूर होता है. टीवी हो या फिल्म, अगर इस्लाम को रंग के हिसाब से प्रदर्शित करना है तो हमेशा हरे रंग का ही इस्तेमाल होता है. अब सवाल उठता है कि आखिर इस्लाम में हरे रंग का इतना महत्व क्यों है. इसके पीछे की कहानी क्या है. क्या कुछ धार्मिक मान्यताओं के चलते हरे रंग को चुना गया या इसके पीछे कोई विज्ञान छुपा है. चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

इसके पीछे की कहानी समझिए

दरअसल, इस्लाम की सबसे पवित्र किताब कुरान की सूरह इंसान की आयत नंबर 21 में अल्लाह ने जन्नती लोगों का लिबास हरा बताया है. इसके अलावा इसे लेकर हदीस के संग्रह की किताब- सुनन अबू दाऊद में लिखा गया है: हज़रत अबु रमसा (रज़ी) बयान करते हैं कि मैं अपने पिता के साथ पैगंबर मोहम्मद (उन पर शांति हो) के यहां गया तो मैंने आप (पैगंबर मोहम्मद) पर सब्ज़ (हरा) रंग की धारीदार दो चादरें देखीं.

मस्जिद-ए-नबवी की कहानी जानिए

दरअसल, मस्जिद-ए-नबवी, जिसे "नबी की मस्जिद" भी कहा जाता है, इस्लाम की दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद है. यह सऊदी अरब के शहर मदीना में स्थित है. कहा जाता है कि इस पवित्र मस्जिद को खुद पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) द्वारा स्थापित किया गया था. यह मस्जिद इस्लाम को मानने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये दुनिया की पहली मस्जिद है जिसके गुंबद को हरे रंग से रंगा गया था. हालांकि, जब ये मस्जिद बनी थी तब इसके गुंबद का कोई रंग नहीं था. लेकिन 1228 हिजरी में सुल्तान मोहम्मद द्वितीय के कहने पर इस मस्जिद के गुंबद को हरे रंग से रंगा गया था.

विज्ञान के हिसाब से हरे रंग को समझिए

इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा रंग पवित्र तो माना ही जाता है, इसके अलावा विज्ञान के पास भी हरे रंग के को लेकर कुछ तर्क हैं. चलिए अब इसे जानते हैं. दरअसल, हरा रंग विज़ुअल स्पेक्ट्रम में 520-570 नैनोमीटर के तरंगदैर्ध्य के बीच आता है. यह तरंगदैर्ध्य इंसानों की आंखों के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है. इसके अलावा हरे रंग की रोशनी का अधिकतम मात्रा में अवशोषण होता है, जिससे आंखों को कम तनाव महसूस होता है.

ये भी पढ़ें: बाजार में 500 रुपये किलो से शुरू होते हैं देसी घी के दाम, इसमें कैसे करें एनिमल फैट की पहचान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget