एक्सप्लोरर

ये है वो मशीन जिससे पता चल जाता है कि जमीन में किस जगह सोना छिपा हुआ है

Gold Detector Machine: आजकल बाजार में कई ऐसी मशीनें आ गई हैं, जिनके जरिए बिना कुछ तोड़फोड़ किए ये पता किया जा सकता है कि जमीन में कहां सोना छुपा हुआ है.

आपने देखा होगा कि कई बार किसी खुदाई में या फिर पुरानी इमारत में से सोना निकल जाता है. कई बार किसान को जमीन में गड़ा हुआ सोना मिल जाता है. इसे देखते हुए कई लोग अपनी जमीन को खोदना शुरू कर देते हैं या फिर कई लोग अपनी पुरानी संपत्ति को तोड़ना शुरू कर देते हैं. इन लोगों को आशा रहती है कि क्या पता उन्हें उनके घर के नीचे सोना मिल जाएगा. लेकिन, ऐसे बहुत कम चांस होते हैं, जब किसी को जमीन खुदाई करने पर सोना मिल जाए. हालांकि, अब इनकी खोज के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाने लगा है. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर वो कौन-कौन सी मशीनें होती हैं, जिनसे जमीन में गड़े हुए सोना का पता किया जाता है और ये मशीनें किस आधार पर कोई खास सामान छुपे होने की जानकारी देती है. तो जानते हैं कि आखिर जमीन में छिपे सोने का पता करने के लिए किन मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है.

किससे सोने का पता लगाया जाता है?

आजकल सोने का पता लगाने के लिए कई तरह की मशीनें उपलब्ध हैं. ऐसा नहीं है कि इन मशीन से क्लियर पता चल जाता है कि कहां सोना दबा है. इनके जरिए सोने-चांदी जैसे मेटल का पता लगाया जा सकता है. इनसे जमीन या पानी के अंदर निश्चित दूर तक की रेंज में यह पता लग जाता है कि वहां कुछ दबा तो नहीं है. इन मशीनों को गोल्ड डिटेक्टर मशीन कहते हैं और ये भी मेटल डिटेक्टर होते हैं. बाजार में अलग अलग रेंज और फ्रिक्वेंसी वाले डिटेक्टर मिलते हैं. 

कितने नीचे का पता कर सकते हैं?

कई नॉर्मल डिटेक्टर तो जमीन के कुछ इंच का ही पता कर पाते हैं. इसके अलावा अलग अलग रेंज के डिटेक्टर होते हैं, जिनमें 8 -10 मीटर की रेंज वाले डिटेक्टर भी होते हैं. जो जमीन के ऊपर से नीचे 8-10 मीटर का पता कर लेते हैं. 

कैसे करते हैं काम? 

आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस तरह से डिटेक्टर काम करते हैं और बिना किसी तार या जमीन में छेद के कैसे पता कर लेते हैं. गोल्ड डिटेक्टर का काम करने का तरीका ये है कि यह इलेक्ट्रिक मैगनेटिक एरिया को जमीन में पहुंचाता है. इसके बाद यह उस क्षेत्र से आने वाले सिग्नल को कैच करता है और फिर उसे रीड किया जाता है कि जमीन में जो कुछ भी दबा है, उससे वेव कैसे रिएक्ट कर रही हैं और उसके आधार पर पता किया जाता है कि जमीन में सोना है या नहीं. 

कितने रुपये के आते हैं डिटेक्टर?

वैसे तो डिटेक्टर की रेट हर रेंज और क्वालिटी पर निर्भर होती है. लेकिन अगर सामान्य डिटेक्टर लेते हैं, जिससे 3 तीन फीट नीचे तक का देखा जाए, वो करीब 70 हजार से 1 लाख रुपये के बीच आता है. इसके अलावा रेट कंपनी, रेंज, क्वालिटी आदि के हिसाब से बदल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- ट्रेन से अगर तौलिया या चादर घर ले आए तो क्या होगा? इतनी हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget