एक्सप्लोरर

Today's History: आज ही के दिन रंगीन हुआ था 'बुद्धू बक्सा', जानें 25 अप्रैल के इतिहास से जुड़ी हर एक डिटेल

Today's History: 25 अप्रैल ही वह दिन है, जब टीवी पहली बार रंगीन हुआ तो इसी तारीख पर पहली सोलर बैटरी भी बनी थी. आइए जानते हैं इस दिन के नाम पर दर्ज इतिहास की हर घटना के बारे में सबकुछ.

25 April History: एक जमाने में लोग सिनेमा के पर्दे पर लोगों को चलते-फिरते देखकर हैरान हुआ करते थे, फिर टेलीविजन के रूप में कुछ इंच का यह जादू घरों तक पहुंचने लगा. कोई कितने बड़े घर का है, इसका अंदाजा ऊपर लगे ‘एंटीना’ से लगाया जाता था. शाम के वक्त ‘एंटीना’ की दिशा बदलना और चिल्लाकर पूछना ‘आया?’ इस बात का संकेत होता था कि फलाने घर में टेलीविजन पर तस्वीर साफ नहीं आ रही है.

ये बातें पुरानी जरूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं. देश में ‘बुद्धू बक्सा’ अर्थात दूरदर्शन का आना जितनी बड़ी खबर थी, उतनी ही बड़ी खबर थी उसका रंगीन हो जाना. 25 अप्रैल 1982 ही वह दिन था, जब दूरदर्शन श्वेत श्याम से रंगीन हो गया.

देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

  • 1809: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
  • 1867: जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई.
  • 1905: दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला.
  • 1954: बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की.
  • 1953: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं. इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • 1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया.
  • 1975: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
  • 1980: अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए. ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई.
  • 1981: जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण के शिकार हुए.
  • 1982: दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई.
  • 1983: जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था. डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए.
  • 1989: इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत. यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत.
  • 2010: भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की.
  • 2013: ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला.
  • 2015: नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई. राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ.
  • 2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन.
  • 2021: इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग. 82 लोगों की मौत.
  • 2023: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन.
  • 2024: बिहार की राजधानी पटना में एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget