एक्सप्लोरर

फर्जी एनकाउंटर में अब तक कितने पुलिसवालों को मिल चुकी है सजा? ये हैं आंकड़े

Fake Encounter Cops Convicted: देश में फर्जी एनकाउंटर के कई मामले सामने आए हैं. इनमें से कई मामलों में पुलिसकर्मियों को सजा तक सुनाई गई है. जानें इन मामलों में कितने पुलिस वालों को मिल चुकी है सजा. 

Fake Encounter Cops Convicted: महाराष्ट्र के बदलापुर में यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे की पिछले साल 23 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. इसके बाद मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए थे. और अब इस केस में 20 जनवरी को मुंबई हाई कोर्ट की रिपोर्ट पेश की गई है. जिसमें से एनकाउंटर को फर्जी पाया गया है. कोर्ट ने पांच पुलिस वालों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है.

लेकिन यह पहला मामला नहीं है. जब देश में इस तरह का कोई फर्जी एनकाउंटर सामने आया है. देश में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से कई फर्जी एनकाउंटर्स में पुलिस वालों को सजा तक सुनाई गई है. चलिए आपको बताते हैं. फर्जी एनकाउंटर में अब तक कितने पुलिस वालों को मिल चुकी है सजा. 

यूपी इस मामले में सबसे आगे

साल 2023 में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक यूपी पुलिस ने 6 सालों के भीतर 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर किये. जिनमें से कई फर्जी एनकाउंटर थे. केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 से लेकर साल 2022 तक देश में कुल 655 फर्जी एनकाउंटर हुए. इनमें से 117 फर्जी एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में हुए, हालांकि इनमें कितने पुलिस कर्मियों को सजा दी गई. अब तक इस बात के सटीक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.

इन पुलिसकर्मियों को हो चुकी है सजा

साल 2006 में एटा में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने 9 पुलिस वालों को दोषी साबित किया था. जिसमें से पांच पुलिस वालों को उम्र कैद तो वहीं चार पुलिस वालों को 5-5 साल की सजा हुई थी. 1992 में पंजाब के तरनतारन में दो युवकों का अपहरण कर उनका फर्जी एनकाउंटर किया गया था. जिसमें अब सीबीआई की कोर्ट ने पंजाब पुलिस के पूर्व एसएचओ समेत 3 पुलिस कर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. 

यह भी पढ़ें: भारत में कब किसी महिला को आखिरी बार मिली मौत की सजा,क्या किया था जुर्म?

साल 2009 में देहरादून में नौकरी के सिलसिले में आए एक युवक का फर्जी एनकाउंटर किया गया था. इस केस में 17 पुलिस वालों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. साल 1998 में बिहार के पूर्णिया में फर्जी मुठभेड़ के आरोप में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने कई पुलिसकर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. 

यह भी पढ़ें: किस वेतन आयोग में 1000 रुपये से ज्यादा हुई थी न्यूनतम सैलरी? खुद चेक कर लीजिए डिटेल

सभी फर्जी एनकाउंटर में नहीं हो पाती सजा?

बहुत से ऐसे काउंटर फर्जी होते हैं. जिनमें पुलिस कर्मियों को सजा नहीं मिल पाती. दरअसल कोर्ट पूरे सबूतों के आधार पर ही इस तरह के केस में सजा सुनाती है. कई बार सबूत के अभाव में पुलिस कर्मियों को छोड़ दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता के 'हैवान' को क्यों नहीं मिली मौत की सजा? जानें किन मामलों को माना जाता है रेयरेस्ट ऑफ रेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget