एक्सप्लोरर

ईवीएम की असली कीमत क्या होती है, जिस EVM के जरिए आप वोट देते हैं उसे कौन बनाता है

इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पहली बार इस्तेमाल साल 1982 में केरल के आम चुनाव में हुआ था.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जिसे आप EVM के नाम से भी जानते हैं. अब हर चुनाव में आपका वोट इसी में दर्ज होता है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी इसी के माध्यम से कराए गए हैं. आज इन दोनों राज्यों का रिजल्ट आना है, रुझान आने शुरू हो गए हैं और कुछ देर में आंकड़े भी स्पष्ट हो जाएंगे कि कौन सी पार्टी किस राज्य में सरकार बना रही है.

हालांकि, इन सबके बीच एक वोटर के लिए जो सबसे बड़ा और खास सवाल होता है, वह यह है कि जिस ईवीएम मशीन के द्वारा आपने अपने उम्मीदवार को वोट दिया है, आखिर उसे बनाता कौन है? अगर भारत सरकार उसे खरीदती है तो उसके लिए कितनी कीमत चुकाती है? इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देंगे.

कौन बनाता है ईवीएम

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Who Makes EVM) को भारत में दो सरकारी कंपनियां बनाती हैं. इनमें पहली है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) जो बेंगलुरु में स्थित है. वहीं, दूसरी कंपनी है इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जो हैदराबाद में स्थित है.

पहली बार कब इस्तेमाल हुआ ईवीएम

इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पहली बार इस्तेमाल साल 1982 में केरल के आम चुनाव में हुआ था. हालांकि, इसके उपयोग को निर्धारित करने वाले किसी विशेष कानून की अनुपस्थिति के कारण सुप्रीम कोर्ट ने इस चुनाव को रद्द कर दिया. इसके बाद ईवीएम का इस्तेमाल साल 1998 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के 25 विधानसभा क्षेत्र में किया गया.

बिना बिजली के कैसे चलता है ईवीएम

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती. यह एक 6 वोल्ट के एल्कालाइन बैटरी से चलती है. इसे ऐसा इसलिए बनाया गया है, ताकि इसका इस्तेमाल उस जगह पर भी किया जा सके जहां बिजली की व्यवस्था ना हो. वहीं एक ईवीएम मशीन में अधिकतम 3840 वोट दर्ज किए जा सकते हैं. जबकि, एक ईवीएम मशीन में कुल 64 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जा सकते हैं.

कितनी होती एक ईवीएम मशीन की कीमत

शुरुआती दौर में यानी साल 1990 में जब पहली बार ईवीएम मशीन खरीदी गई तो उसकी कीमत (EVM Price) लगभग 5500 रुपए थी. इसके बाद साल 2014 में जब ईवीएम मशीन का आर्डर दिया गया तो एक मशीन की कीमत 10500 रुपए तय की गई थी.

ये भी पढ़ें: क्या चांद पर खरीदी जा सकती है जमीन?...कौन है इसका मालिक? जानिए अंतरिक्ष का कानून क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget