एक्सप्लोरर

क्या चांद पर खरीदी जा सकती है जमीन?...कौन है इसका मालिक? जानिए अंतरिक्ष का कानून क्या है

Space Law: चांद पर अमेरिका और चीन अपना झंडा लगा चुके हैं. लेकिन क्या झंडा लगाने से चांद इनका हो जाता है? आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष संधि के क्या नियम हैं.

Who Own the Moon: अंतरिक्ष की चीजों में सूरज और चांद ही ऐसी चीजें हैं, जो इंसानों को पृथ्वी से साफ नजर आती हैं. चांद अमेरिका और चीन इन दो देशों का झंडा लगा हुआ है. लेकिन, क्या सिर्फ झंडा लगाने से चांद इनका हो गया है? अगर इस बारे में दोनों देशों के अधिकारियों से बात की जाए तो वह यही कहेंगे कि इससे किसी भी तरह की संपत्ति का दावा नहीं होता है. अब सवाल यह है कि अगर चांद पर झंडा लगाने से संपत्ति का दावा नहीं हो सकता है तो फिर किससे होगा? आइए आज इसी बहाने अंतरिक्ष से जुड़े नियमों को जानते हैं...

पहला अंतरिक्ष कानून
अक्टूबर 1957 में सोवियत संघ ने दुनिया का पहला सैटेलाइट स्पुतनिक-1 लॉन्च किया था. इस के साथ ही स्पेस में संभावनाओं का एक नया क्षेत्र सामने आया, जिनमें से कुछ संभावनाएं तो वैज्ञानिक थी, लेकिन कुछ कानूनी संभावनाएं भी थी. इसके लगभग एक दशक बाद ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने बाहरी अंतरिक्ष संधि का ड्राफ्ट तैयार किया. यह स्पेस से जुड़ा पहला कानूनी दस्तावेज था. आज भी यह संधि अंतरिक्ष कानून का सबसे प्रभावशाली हिस्सा है, फिर भी इसे लागू करने में बहुत मुश्किलें हैं. मिसिसिपी स्कूल ऑफ लॉ विश्वविद्यालय की अंतरिक्ष कानून विशेषज्ञ मिशेल हैनलॉन का कहना है कि यह सिर्फ दिशानिर्देश और सिद्धांत हैं.

कोई देश नहीं कर सकता है ये दावा
हैनलॉन का कहना है कि इस अंतरिक्ष संधि में स्पेस में भूमि पर कब्जा करने से संबंधित नियमों को बताया गया है. संधि के अनुच्छेद 2 के अनुसार कोई भी देश अंतरिक्ष के किसी हिस्से या खगोलीय पिंड पर अपना कब्जा नहीं कर सकता है. दुनिया का कोई भी देश चंद्रमा की संप्रभुता का दावा नहीं कर सकता है. हालांकि, जब चांद पर बेस बनाने की बात आती है तो ये चीजें अस्पष्ट हो जाती हैं. हैनलॉन का कहना है कि किसी जगह बेस बनाना एक तरह से उस क्षेत्र पर कब्जा ही है.

अंतरिक्ष में बना सकते हैं संपत्ति!
संधि का अनुच्छेद 3 कहता है कि सभी लोगों के पास अंतरिक्ष में संपत्ति रखने का मौलिक अधिकार है. कोई भी इंसान चंद्रमा पर घर बना सकता है और इस पर अपना दावा भी कर सकता है. कई लोग चंद्रमा के कुछ हिस्सों का मालिक होने का दावा भी करते हैं. हालांकि, अनुच्छेद 12 इस तरह की किसी भी कोशिश को विफल कर सकता है. इसमें लिखा है कि किसी अन्य खगोलीय पिंड पर भी किसी भी तरह की स्थापना सभी के इस्तेमाल में होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें -

किसी भी समय शराब पीने से पहले जान लें खाली पेट पीने से क्या होता है? यह कितना सही और कितना गलत है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget