एक्सप्लोरर

ईमेल को माना जाता है ऑफिशियल बातचीत, क्या व्हाट्सऐप की पर्सनल चैट भी होती है लीगल?

ईमेल से होने वाली बातचीत को ऑफिशियल माना जाता है, जिसे कानूनी रूप से भी मान्यता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप की चैट को ऑफिशियल माना जाता है या नहीं?

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप्स हमारी जिंदगी का खास हिस्सा बन चुके हैं. चाहे व्यक्तिगत बातचीत हो या फिर व्यवसाहिक लेनदेन, हम ज्यादातर चीजें व्हाट्सऐप पर करते हैं. जहां ईमेल से होने वाली बातचीत को ऑफिशियल माना जाता है और कानूनी कामकाजों में भी आप इसे सबूत के तौर पर दिखा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर होने वाली बातचीत कानूनी रूप से मान्य है या नहीं? चलिए आज जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: कितनी होगी देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन की रफ्तार, कब तक होगी शुरू और अब क्या स्टेटस? जानें हर बात

व्हाट्सऐप चैट मानी जाती है ऑफिशियल?

व्हाट्सएप चैट को डिजिटल साक्ष्य माना जाता है. डिजिटल साक्ष्य का मतलब किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रूप में मौजूद जानकारी होता है, जैसे कि ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो आदि. भारत में डिजिटल साक्ष्य को इलेक्ट्रॉनिक्स अधिनियम, 2000 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के तहत मान्यता प्राप्त है.

यह भी पढ़ें: क्या वीआईपी को होती है अपनी पर्सनल कार इस्तेमाल करने की इजाजत, इसके लिए क्या हैं नियम?

क्या है इलेक्ट्रॉनिक्स अधिनियम?

यह अधिनियम इलेक्ट्रॉनिक रूप में किए गए लेनदेन को मान्यता देता है. इसके मुताबिक, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को कानूनी दस्तावेज माना जा सकता है, बशर्ते कि उसे सही तरीके से संग्रहित किया गया हो और उसे किसी भी तरह से छेड़ा न गया हो.

क्या है भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872?

यह अधिनियम साक्ष्य के अलग-अलग रूपों को परिभाषित करता है. इसके मुताबिक, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सकता है, बस शर्त ये है कि यह प्रासंगिक हो और उसे उचित तरीके से प्रमाणित किया गया हो.

व्हाट्सएप चैट को कानूनी रूप से मान्य बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

बता दें व्हाट्सएप चैट को सुरक्षित रूप से सैव करना बहुत जरुरी है. चैट को किसी भी तरह से छेड़ा नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा यदि व्हाट्सएप चैट को अदालत में पेश किया जाता है, तो इसे प्रमाणित करना जरुरी होगा. इसके लिए चैट के स्क्रीनशॉट लेने और उन्हें समय और तारीख के साथ चिह्नित करना जरुरी होता है. व्हाट्सएप चैट को अक्सर अन्य सबूतों के साथ मिलान किया जाता है, जैसे कि बैंक स्टेटमेंट्स, ईमेल आदि. बड़े मामलों में जटिल मामलों में, अदालत किसी विशेषज्ञ की राय ले सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि व्हाट्सएप चैट प्रामाणिक है.                 

यह भी पढ़ें: गैरकानूनी तरीके से की गई रिकॉर्डिंग क्या अदालत में मानी जाएगी सबूत, क्या कहता है भारतीय कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
स्कूल में शिक्षकों की कमी से कैसे शुरू हुआ फ्रांस का आंदोलन, भारत से क्यों तुलना?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget