एक्सप्लोरर

Tree Produce Red Blood: इस पेड़ को काटते ही छूटते हैं खून के फव्वारे, जानें क्या है इसका रहस्य?

Tree Produce Red Blood: दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है, जिसे काटने पर इंसानों जैसा लाल खून बहता है. जानें कहां मिलता है यह रहस्यमयी पेड़ और क्यों वैज्ञानिक भी इसके राज पर हैरान हैं.

Tree Produce Red Blood: दुनिया में प्रकृति ऐसे-ऐसे चमत्कार दिखाती है जो विज्ञान को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इंसानों जैसा खून बहाने वाला पेड़ भी इन्हीं रहस्यों में से एक है. इसके तने या शाखाओं को काटने पर जो लाल रंग का रस निकलता है, वह देखने में बिल्कुल खून जैसा लगता है. यह पेड़ अपनी रहस्यमयी खूबसूरती और उपयोगिता के कारण पूरी दुनिया का ध्यान खींचता है. चलिए इसका नाम और इसके बारे में और विस्तार से जानें.

क्या है इसका नाम और कहां पाया जाता है यह पेड़?

इस पेड़ को ड्रैगन ब्लड ट्री कहा जाता है जो कि मुख्य रूप से यमन के सोकोट्रा द्वीपसमूह में पाया जाता है. यूनेस्को ने इस द्वीप को इसकी अनोखी जैव विविधता के कारण विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है. यहां की जलवायु और भौगोलिक स्थिति इस पेड़ के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. इसका अनोखा छतरी जैसा आकार दूर से देखने पर इसे और भी रहस्यमयी बना देता है.

क्यों निकलता है लाल तरल?

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पेड़ से निकलने वाला लाल तरल एक विशेष प्रकार का रेजिन है. यह रेजिन पेड़ को संक्रमण और कीड़ों से बचाने का प्राकृतिक तरीका है. लेकिन इसका लाल रंग इसे इंसानी खून जैसा बना देता है. यही कारण है कि प्राचीन काल में लोग इसे जादुई या अलौकिक मानते थे.

ऐतिहासिक और औषधीय महत्व

ड्रैगन ब्लड ट्री से निकलने वाला रेजिन हजारों सालों से अलग-अलग कामों में इस्तेमाल होता आ रहा है. प्राचीन मिस्र में इसे रंगाई और धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता था. आयुर्वेद और पारंपरिक दवाओं में इसका उपयोग घाव भरने और एंटीसेप्टिक के रूप में किया जाता रहा है. इसके अलावा यह रेजिन पेंट, वार्निश और अगरबत्ती बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है.

आज क्या है इस पेड़ की स्थिति

ड्रैगन ब्लड ट्री अब धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार की ओर बढ़ रहा है. जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक कटाई और द्वीप पर बढ़ती मानवीय गतिविधियों के कारण इसकी संख्या घट रही है. वैज्ञानिक और पर्यावरणविद इसके संरक्षण पर जोर दे रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनोखे पेड़ का चमत्कार देख सकें.

यह भी पढ़ें: Color Changing Lakes: वो रहस्यमयी झीलें जो बदलती हैं अपना रंग, बदलते मौसम संग बदल जाता है इनका कलर

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget