एक्सप्लोरर

क्या यूके-यूएस जाने के लिए वाकई है कोई डंकी रूट, जानें किन देशों से होकर जाता है यह रास्ता?

यूके और यूएस जाने के लिए लोग अवैध मार्ग अपनाते हैं, इसी रास्ते को डंकी रूट कहा जाता है. चलिए जानते हैं कि आखिर ये रास्ता किन देशों से होकर गुजरता है.

डंकी रूट पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में आ चुका है. इस पर आई शाहरुख खान की फिल्म ने इसे और चर्चाओं में ला दिया था, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ये डंकी रास्ता होता क्या है और कितनेे देशों से होकर गुजरता है. साथ ही हर साल इस रास्ते के जरिए कितने लोग यूके और यूएस में घुसने की कोशिश करते हैं. कई बार तो यूकेे-यूएस में घुसने का ये रास्ता कई लोगों की जान तक ले लेता है. तो चलिए जानते हैं क्या है इस डंकी रूट की कहानी.

हर साल कितने लोग अपनाते हैं डंकी रूट?
डंकी असल में गधे का ही उच्चारण है. जो पंजाबी मुहावरे से निकला है. इसका मतलब होता है एक जगह से दूसरी जगह जाना. बता दें हर साल भारत से इस डंकी मार्ग को अपनाकर हजारों-लाखों लोग विदेश जाने की कोशिशें करते हैं. ये संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है. साल 2020-21 में जहां इस रास्ते के जरिए 30,662 लोगों में यूकेे-यूएस में घुसनेे की कोशिश की, वहीं 2021-22 में ये आकंड़ा 63,927 हो गया. 

वहीं पिछले साल यानी 2022-23 में 96,917 लोगों ने इस मार्ग को अपनाकर विदेशों में बसने का प्रयास किया. साल दर साल ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग भारत छोड़ विदेशों में बसनेे की चाह रखतेे हैं.  

तस्कर लेते हैं मोटी रकम
अब सवाल ये उठता है कि आखिर डंकी रूट के जरिए लोग विदेश कैसे पहुंंच सकते हैं. तो बता दें कि अमेेरिका में डंकी रूट केे जरिए दो रास्ते अहम होते हैं. पहला कनाडा बॉर्डर तो दूसरा मेक्सिको बॉर्डर.

डंकी रूट के जरिए भारत से अमेरिका तक का सारा काम अवैध और गैरकानूनी रूप से दलाल करवाते हैं. वहीं इस मार्ग के जरिए अमेरिका पहुंचने में दिन या हफ्ते नहीं बल्कि कई महीने और साल भी लग जाते हैं. इस तरीके से दूसरे देश पहुंचाने में तस्कर मोटी रकम वसूलते हैं. जिनका पूरा कार्टर या नेटवर्क इस काम में लगा हुआ है.

किन देशों से होकर गुजरता है डंकी रूट?
यदि डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचाया जा रहा है तो पहले मिडिल ईस्ट या यूरोप के किसी देश में ले जाया जाता है. इसके बादद यहां से अगला पड़ाव अफ्रीका या साउथ अमेरिका का होता है. उसके बाद यहां से साउथ मेक्सिको ले जाया जाता है. इसके बाद यहां से नॉर्थ मेक्सिको और आखिर में मेक्सिको बॉर्डर से अमेरिका बॉर्डर पर छोड़ दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: इंसान के शरीर में सबसे मजबूत हड्डी किस हिस्से की होती है? जिसमें बहुत कम होता है फ्रैक्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
कहां से कहां तक है चीनी सीमा, इसमें कहां-कहां विवाद?
कहां से कहां तक है चीनी सीमा, इसमें कहां-कहां विवाद?

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget