एक्सप्लोरर

दुनिया के इन नेताओं को मिल चुका है नोबेल पुरस्कार, कभी हिटलर ने भी की थी कोशिश

डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलता है तो वह ऐसा करने वाले 5वें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे. उनसे पहले चार राष्ट्रपतियों को यह पुरस्कार मिल चुका है. चलिए जानते हैं किन-किन नेताओं को यह पुरस्कार मिला.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. सबसे पहले यह पहल पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने की थी, अब इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है, वह है - इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का. पाकिस्तान के बाद इजराइल दूसरा देश है, जिसने नोबेल प्राइज के लिए ट्रंप के नाम को आगे बढ़ाया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप शांति का नोबेल पाने के हकदार हैं या नहीं. 

अगर डोनाल्ड ट्रंप को यह पुरस्कार मिलता है तो वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले 5वें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे. उनसे पहले अब तक चार राष्ट्रपतियों को यह पुरस्कार मिल चुका है, जिनके नाम हैं- थियोडोर रूजवेल्ट, वूड्रो विल्सन, जिमी कार्टर, बराक ओबामा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपतियों के अलावा और किन-किन नेताओं को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है? और हिटलर जैसे तानाशाह का नाम नोबेल प्राइज के लिए कब नॉमिनेट किया गया था? 

ट्रंप का नाम क्यों है विवादों में?

शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम विवादों में है. दरअसल, वह ट्रंप ही हैं, जिनकी नीतियों की वजह से दुनियाभर में ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है. वहीं, पश्चिम एशिया में भी ईरान और इजरायल के बीच हुई हालिया जंग के पीछे ट्रंप ही जिम्मेदार थे. यह बात दुनिया जानती है कि ट्रंप के इशारे पर ही इजरायल ने ईरान पर हमला किया था. भले ही ट्रंप एक तरफ रूस और यूक्रेन वॉर खत्म कराने की वकालत कर रहे हों, लेकिन यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि यूक्रेन को हथियार देने वाला सबसे बड़ा देश अमेरिका ही है. 

कभी हिटलर ने भी की थी कोशिश

नोबेल पीस प्राइज के लिए सिर्फ ट्रंप का नाम ही विवादों में नहीं है, बल्कि इससे पहले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कई ऐसे नाम नॉमिनेट हो चुके हैं, जिनकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. यहां तक कि इस लिस्ट में एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी का नाम भी शामिल है. दुनियाभर में अपनी तानाशाही के लिए कुख्यात हिटलर और मुसोलिनी को भी शांति का नोबेल दिलाने का प्रयास किया गया था. द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से पहले स्वीटन के एक सांसद ने 1939 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का नाम इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. हालांकि, इस पर विवाद हुआ, जिसके बाद हिटलर के नाम को तुरंत खारिज कर दिया गया था. बता दें, हिटलर को द्वितीय विश्व युद्ध का खलनायक तक माना जाता है. 

इन नेताओं को मिल चुका है नोबेल प्राइज

दुनिया में ऐसे कई नेता रहे हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. इनमें चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों से लेकर दुनिया के कई बड़े नेताओं के शामिल हैं. जैसे- मार्टिन लूथर किंग जूनियर, आंग सान सू की, नेल्सन मंडेला, मिखाइनल गोर्बाचेव, मोहम्मद यूनुस, विंस्टन चर्चिल जैसे नाम शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत में किसे है नागरिकता देने या चेक करने का अधिकार, जानिए क्या कहता है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget