एक्सप्लोरर

क्या भारत के पूर्व CJI को भी मिलता है सरकारी आवास, कौन-कौन सी मिलती हैं सुविधाएं? जान लीजिए नियम

Facilities For Former CJI: पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने अभी तक अपना सरकारी बंगला खाली नहीं किया है. चलिए जानें कि रिटायर जज को कौन कौन सी सुविधाएं मिलती हैं.

पूर्व जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपने सरकारी बंगले को खाली करने को लेकर इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में आग्रह किया गया है कि सरकार पूर्व सीजेआई से उनका पुराना आवास खाली कराए. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को सेनानिवृत्त हो चुके हैं. इस बंगले को खाली करने पर पूर्व सीजेआई का कहना है कि उनके पुराने बंगले का अभी रेनोवेशन चल रहा है, जैसे ही रेनोवेशन का काम खत्म हो जाएगा, वैसे ही वे उसमें परिवार समेत चले जाएंगे. चलिए इसी बीच जान लेते हैं कि क्या पूर्व सीजेआई को भी सरकारी आवास मिलता है और उनको क्या सुविधाएं मिलती हैं.

पूर्व सीजेआई के मामले में क्यों है विवाद

जस्टिस चंद्रचूड़ नवंबर 2022 और नवंबर 2024 के बीच देश के 50वें सीजेआई रहे हैं. रिटायर होने के बाद भी वे करीब आठ महीने से अपने उसी पुराने सरकारी आवास में रह रहे हैं. रिटायर्ड जस्टिस ने पिछले साल 18 दिसंबर को तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना से 30 अप्रैल 2025 तक 5-कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास में रहने के लिए अनुमति मांगी थी. उनका कहना था कि साल 2022 के नियमों के अनुसार तुगलक रोड पर उनको 14 नंबर का बंगला आवंटित हुआ है, लेकिन इसमें अभी रेनोवेशन का काम चल रहा है. इसको लेकर तत्कालीन सीजेआई ने उनको बंगले में रहने की इजाजत दे दी थी. तब दिसंबर से अप्रैल तक उनको 5000 रुपये प्रति माह में उस बंगले में रहने की मंजूरी दी थी. लेकिन कहा था कि इसके आगे कोई विस्तार नहीं किया जाएगा, लेकिन अभी तक उन्होंने वो आवास खाली नहीं किया है.

पूर्व सीजेआई को क्या सुविधाएं मिलती हैं?

  • सरकारी नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सीजेआई छह महीने तक के लिए टाइप VII सरकारी बंगले में किराए के बिना रह सकते हैं.
  • अगले पांच साल तक के लिए उनको प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड मिलता है और उनके घर के बाहर एक साल तक 24 घंटे तक सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहता है.
  • रिटायर सीजेआई को पेंशन के तौर पर हर महीने 70 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा उनको जीवनभर के लिए ड्राइवर और नौकर दिया जाता है.
  • रिटायरमेंट के दिन से एक साल तक सचिवालय की सहायता मिलती है. उनके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों को एयरपोर्ट पर औपचारिक लाउंज में अभिवादन का भी प्रोटोकॉल मिलता है.

यह भी पढ़ें: बंद हो गई ब्रिटेन की शाही ट्रेन, कैसा था इसका इंटीरियर और हर साल कितना होता था खर्च; सब कुछ जानिए

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांच वक्त के नमाजी थे श्रीकृष्ण? मौलाना ने गीता के जिस श्लोक का दिया हवाला, उसका हिंदी में मतलब क्या?
पांच वक्त के नमाजी थे श्रीकृष्ण? मौलाना ने गीता के जिस श्लोक का दिया हवाला, उसका हिंदी में मतलब क्या?
जींद से सोनीपत का सफर करने में कितनी हाइड्रोजन खर्च करेगी ट्रेन? एक क्लिक में समझ लें पूरी लागत
जींद से सोनीपत का सफर करने में कितनी हाइड्रोजन खर्च करेगी ट्रेन? एक क्लिक में समझ लें पूरी लागत
Bab el-Mandeb Strait: होर्मुज स्ट्रेट के बाद बाब अल-मंडेब भी होगा बंद! इससे कितने बढ़ जाएंगे तेल के दाम?
होर्मुज स्ट्रेट के बाद बाब अल-मंडेब भी होगा बंद! इससे कितने बढ़ जाएंगे तेल के दाम?
India First Hydrogen Train: नॉर्मल ट्रेन से कितनी सस्ती पड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें 1 किलोमीटर में कितना आता है खर्चा
नॉर्मल ट्रेन से कितनी सस्ती पड़ती है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें 1 किलोमीटर में कितना आता है खर्चा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget