एक्सप्लोरर

क्या ट्रेन के इंजन में मिट्टी भरी होती है? तो फिर ये सैंड बॉक्स किस काम का होता है?

जब पानी, ओस, ऑयल या ग्रीस की वजह से रेलवे की पटरियों पर चिकनाहट बढ़ जाती है और ट्रेन का पहिया अपनी ही जगह पर घूमने लगता है, तब सैंड बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है.

ट्रेन में अगर इंजन ना लगा हो तो उसमें जुड़े तमाम लोहे के डिब्बे किसी काम के नहीं हैं. यानी ट्रेन का सबसे खास अंग उसका इंजन होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस इंजन को भी कई बार सहायता की जरूरत पड़ती है.  भारतीय रेलवे हर रोज बड़ी सुलभता से देश के लाखों करोड़ों लोगों को उनके मंजिल तक पहुंचाती है. मौसम चाहे जो भी हो ट्रेन आपको सही सलामत आपके स्टेशन तक आपको पहुंचा ही देती है. लेकिन कई बार खराब मौसम के चलते ट्रेन को चलने में दिक्कत होती है, इन्ही दिक्कतों का समाधान है सैंड बॉक्स. आज हम इस आर्टिकल में आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे.

सैंड बॉक्स का क्या काम होता है

कई बार जब बारिश का मौसम होता है या भारी कोहरा होता है तो रेल की पटरियां गीली हो जाती हैं और उन पर फिसलन हो जाती है. तब ट्रेन को उन पटरियों पर चलने में दिक्कत होती है. इसी दिक्कत को दूर करता है सैंड बॉक्स जो ट्रेन के इंजन में ही लगा होता है. दरअसल, गीली पटरियों की वजह से ट्रेन को स्पीड बनाने में दिक्कत होती है और कई बार पहिया अपनी ही जगह पर घूमने लगता है. इस परेशानी से निपटने के लिए लोकोपायलट जो ट्रेन चलाते हैं, सैंड बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं और पटरियों पर रेत छिड़कते हैं. इसी की वजह से पटरियों और ट्रेन के पहियों के बीच घर्षण बढ़ जाता है और ट्रेन अच्छी तरह से सही रफ्तार में किसी भी मौसम में सरपट दौड़ती है.

ये सैंड बॉक्स काम कैसे करता है?

दरअसल, जब पानी, ओस, ऑयल या ग्रीस की वजह से रेलवे की पटरियों पर चिकनाहट बढ़ जाती है और ट्रेन का पहिया अपनी ही जगह पर घूमने लगता है, तब सैंड बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है. सैंड बॉक्स का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले लोकोपायलट नॉच कम करके वोल्टेज की मात्रा कम करता है, उसके बाद सैंडर स्विच दबाता है. जैसे ही लोकोपायलट ये स्विच दबाता है सैंड बॉक्स अपना काम शुरू कर देता है और पटरियों पर सूखी रेत गिराने लगता है. ऐसा होने से व्हील स्लिप कम हो जाता है और ट्रेन आसानी से आगे की ओर बढ़ने लगती है.

ये भी पढ़ें: आज है वर्ल्ड रैट डे...जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?
गैंगरेप के मामलों में महिला पर कैसे दर्ज होगा केस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget