एक्सप्लोरर

आज है वर्ल्ड रैट डे...जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इसका महत्व

इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं. वैसे देखा जाए तो इस दिन को मनाने का सही तरीका है कि आप इस दिन चूहों के बारे में खूब पढ़ें. समझने की कोशिश करें की उनके पृथ्वी पर होने से आपको क्या लाभ है.

​World Rat Day 2023: 4 अप्रैल को पूरी दुनिया वर्ल्ड रैट डे मनाती है. यानी ये दिन चूहों के लिए उनके याद में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि इंसान चूहों के प्रति अपनी नफरत को खत्म करे और उनके बारे में अच्छा सोचे. दरअसल, ब्यूबोनिक प्लेग के बाद से पूरी दुनिया में चूहों को नफरत की निगाहों से देखा गया. उन्हें बीमारी फैलाने वाला, खाना चुराने वाला, अनाज बर्बाद करने वाला एक गंदा जीव माना गया. लेकिन चूहे इससे कहीं बेहतर हैं. उनके अंतर कमाल की क्षमताएं हैं...यहां तक की कुछ लोग चूहों को पालते भी हैं और उन लोगों का मानना है कि चूहे बेहद बुद्धिमान और मनोरंजक साथी होते हैं. इंसानों को उनके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है और इसके साथ ही उन्हें देखभाल और ढेर सारे प्यार की जरूरत है.

कैसे शुरू हुआ वर्ल्ड रैट डे

चूहे सबसे शुरुआती स्तनधारी प्रजातियों में से एक हैं जो आज भी धरती पर मौजूद हैं. ये तब से धरती पर हैं... जब डायनासोर पृथ्वी पर रहते थे. मानव सभ्यता के उद्भव के अलावा, उन्होंने कई नई प्रजातियों के उद्भव को भी देखा है. इतिहास में चूहे हमारी सभी सफलताओं और असफलताओं के गवाह थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि एशिया में चूहों को यूरोप की तुलना में ज्यादा अनुकूल माना जाता है. यूरोप में जहां उन्हें अपशकुन के रूप में देखा जाता है, वहीं एशिया के भारत जैसे देश में उन्हें कई जगह पूजा जाता है. चूहा हिंदू धर्म के भगवान श्री गणेश का वाहन भी है. अब मूल सवाल पर आते हैं कि आखिर वर्ल्ड रैट डे मनाने की शुरुआत कब से हुई है. दरअसल, 2002 में कुछ लोगों के एक समूह ने चूहों को समर्पित एक दिन शुरू किया और उसी के बाद से 4 अप्रैल को वर्ल्ड रैट डे मनाया जाने लगा.

कैसे मनाया जाता है ये दिन

इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं. वैसे देखा जाए तो इस दिन को मनाने का सही तरीका है कि आप इस दिन चूहों के बारे में खूब पढ़ें. समझने की कोशिश करें की उनके पृथ्वी पर होने से आपको क्या लाभ है. चूहे एक ऐसे जीव हैं जिनसे जुड़ी कई कहानियां हैं आपको अपने धर्म ग्रंथों में भी मिल जाएंगी. इसलिए अगर आप विश्व चूहा दिवस मनाना चाहते हैं तो इनके बारे में पढ़ें और इन्हें सम्मान देने और दिलाने की वजह तलाश करें.

ये भी पढ़ें: जब भी प्लास्टिक की बोतल खरीदें तो उसके नीचे ये नंबर जरूर देखें, अगर 1 लिखा है तो तुरंत फेंक दें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget