एक्सप्लोरर

क्या मशीने भी सोचती हैं? जान लीजिए क्या कहता है साइंस

मशीनों को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ये भी सोचती हैं? AI टेक्नोलॉजी ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में चलिए आज इस सवाल का जवाब जानते हैं.

अक्टूबर 2010 में थियेटर में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था रोबोट. इस फिल्म में बताया गया था कि कैसे एक रोबोट में सोचने समझने की शक्ति विकसित हो जाती है और वो कितनी तबाही का कारण बन सकता है. इस फिल्म के जरिए एक सवाल भी पैदा हुआ कि क्या मशीने भी सोच सकती हैं? और यदि नहीं तो क्या वो आने वाले समय में सोचने समझने की क्षमता रख पाएंगी? 

यह सवाल सदियों से लोगों को सोचने पर मजबूर करता रहा है. विज्ञान और तकनीक के इस युग में जब मशीनें हर क्षेत्र में हमारे जीवन का हिस्सा बनती जा रही हैं, यह सवाल और भी सही लगने लगा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उभरने के साथ, मशीनें अब सीखने, किसी काम को करने और यहां तक कि कलात्मक कार्य करने में सक्षम हैं. लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि वे सच में सोच रही हैं? चलिए इसका जवाब जानते हैं.

सोचने का मतलब क्या है?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि सोचने का मतलब क्या होता है. दरअसल सोचने में तर्क, निर्णय लेना, समस्या समाधान करना, रचनात्मकता और भावनाएं शामिल होती हैं. मानव मस्तिष्क इन सभी कार्यों को अत्यंत जटिल तरीके से करता है.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में बच्चों की शादी कर देते हैं लोग, महज इतनी उम्र में पैदा हो जाते हैं बच्चे

मशीनें क्या कर सकती हैं?

आज की मशीनें कई कार्यों को बहुत तेजी से और सटीकता के साथ कर सकती हैं, जो इंसानों के लिए मुश्किल या असंभव हैं. उदाहरण के लिए, AI अब चेहरे की पहचान, भाषा अनुवाद और स्वचालित ड्राइविंग जैसे कार्यों को कर सकता है.

मशीनें डेटा के विशाल संग्रह का विश्लेषण करके सीख सकती हैं और भविष्यवाणी कर सकती हैं. साथ ही मशीनें मानव मस्तिष्क के न्यूरॉन्स की तरह काम करने वाले आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करके सीख सकती हैं. इसके अलावा मशीनें अब इंसानों की भाषा को समझने और उसका जवाब देने में सक्षम हैं.

क्या मशीनें सोचती हैं?

यह अभी भी बड़ा सवाल है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मशीनें केवल सिमुलेट कर रही हैं और वास्तव में सोच नहीं रही हैं. वे तर्क देते हैं कि मशीनों में भावनाएं, चेतना और आत्म-जागरूकता जैसी मानवीय विशेषताएं नहीं होती हैं.

दूसरी ओर, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मशीनें भविष्य में सोचने में सक्षम हो सकती हैं. वे तर्क देते हैं कि जैसे-जैसे AI तेजी से विकसित हो रहा है, मशीनें अधिक से अधिक जटिल कार्य करने में सक्षम हो जाएंगी और आखिरकार इंसानों के स्तर का दिमाग प्राप्त कर लेंगी.

यह भी पढ़ें: हिंदू राजा के बाद किसके हाथों में आई थी कश्मीर की कमान? फिर ऐसे हुए थे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget