एक्सप्लोरर

क्या जानवरों को भी आते हैं सपने, उन्हें सोते वक्त क्या-क्या दिखता है? 

1950 में वैज्ञानिकों ने REM टर्म की खोज की थी, जिसका मतलब है रैपिड आई मूवमेंट. यह नींद का वो चरण हैं जिसमें इंसान सपने देखते हैं. वैज्ञानकों का कहना है कि जानवर भी REM नींद का अनुभव करते हैं.

इंसानी दुनिया में सपनों का अस्तित्व क्या है? इसकी सटीक जानकारी अब तक पता नहीं चली है. हालांकि, कई वैज्ञानिक रिसर्च इसको लेकर अलग-अलग तरह के दावे करती हैं और ज्योतिषशास्त्र के अपने तर्क हैं. इंसानों को सपने क्यों आते हैं? वह सपने में ऐसी चीजें कैसे देख लेते हैं जिनसे उनका कोई वास्ता नहीं, इसको लेकर पूरी थीसिस लिखी जा सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि जानवर भी सपने देखते हैं.

बता चौंकाने वाली है, लेकिन सच है. कुछ वैज्ञानिक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि इंसानों की तरह जानवर भी सपने देखते हैं और कल्पनाओं की दुनिया में खो जाते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि जानवर जब गहरी नींद में होते हैं तो उनके दिमाग का एक हिस्सा सक्रिय रहता है, जिससे उन्हें सपने आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसा ज्यादातर पालतू कुत्तों और बिल्लियों के साथ देखने को मिलता है. 

नींद में चौंकते हैं जानवर

अगर आपके घर में कोई कुत्ता या बिल्ली पली है तो आपने अक्सर देखा होगा कि सोते वक्त ये जानवर चौंक जाते हैं. कई बार कुत्ते नींद में ही भौंकने लगते हैं या फिर पैर हिलाने लगते हैं. वहीं बिल्लियां नींद में म्यांऊं-म्यांऊं करने लगती हैं. वैज्ञानिकों की रिसर्च कहती है कि ये जानवरों के सपने देखने के संकेत होते हैं. 

इंसानों की तरह जानवर भी करते हैं REM नींद का अनुभव

1950 में वैज्ञानिकों ने REM टर्म की खोज की थी, जिसका मतलब है रैपिड आई मूवमेंट. यह नींद का एक चरण हैं और इंसान सपने इसी चरण के दौरान देखते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह नींद का वह वक्त होता है, जब सोते वक्त पलकों के पीछे हमारी आंखे तेज गति से घूम रही होती हैं और हार्ट रेट बढ़ जाता है. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट के साथ की गई स्टडी में निष्कर्ष निकाला है कि इंसानों की तरह जानवर भी REM नींद का अनुभव करते हैं और इसी दौरान वे सपने भी देखते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि स्तनधारी जीव, कुछ पक्षी और कुछ रेप्टाइल्स REM नींद का अनुभव करते हैं. 

आते हैं अच्छे से लेकर डरावने सपने

वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों की तरह जानवरों को भी अच्छे से लेकर डरावने सपने आते हैं. अगर जानवर नींद में चौंक जाते हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने कोई डरावना सपना देखा, जैसे कोई शिकारी उनका शिकार करने वाला हो. वहीं जब कुत्ते पैर हिलाते हैं तो उसका मतलब हो सकता है कि सपने में वे किसी काल्पनिक जानवर का शिकार करने के लिए उसका पीछा कर रहे हो. 

यह भी पढ़ें: कितनी गर्मी बढ़ जाए कि झुलसने लगेगा इंसान का शरीर, कितना तापमान बर्दाश्त कर सकते हैं हम?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget