एक्सप्लोरर

Different Colors In Milestone: जानिए क्यों होते हैं सड़क पर अलग-अलग रंग के मील के पत्थर, हर रंग देता है अलग संकेत

What Is Milestone: सड़क पर सफर के दौरान हमें अलग-अलग रंग के पत्थर दिखाई देते हैं. इन्हीं पत्थरों को माइलस्टोन या मील का पत्थर कहा जाता है.

Milestone: सड़क पर सफर के दौरान हमें अलग-अलग रंग के पत्थर लगे दिखते हैं. कभी आपने सोचा कि आखिर इनका रंग अलग-अलग क्यों होता है. क्यों न सभी मील के पत्थर यानी माइलस्टोन पीले ही रंग के हों. असल में ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि माइलस्टोन का अलग रंग संकेतक की तरह होता है. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आखिर इन रंगों का मतलब क्या है.

नेशनल हाईवे पर होते हैं पीले रंग के माइलस्टोन

अगर सड़क पर यात्रा के दौरान आपको पीले रंग का माइलस्टोन (मील का पत्थर) दिखता है तो इसका मतलब है वह सड़क नेशनल हाईवे है. नेशनल हाइवे वो सड़कें होती हैं जिनकी मरम्मत और देखभाल का जिम्मा केन्द्र सरकार के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का होता है. हालांकि अब माइलस्टोन की जगह साइन बोर्ड लगाए जाने लगे हैं. लेकिन अब भी बड़ी संख्या में माइलस्टोन लगे हुए हैं और ऐसा भी नहीं है कि इन्हें लगाना बिल्कुल ही बंद कर दिया गया हो.

हरा रंग

माइलस्टोन अगर हरे रंग का है तो उसका संकेत पीले रंग के माइल स्टोन से अलग होता है. राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले हाईवे पर हरे रंग के माइलस्टोन लगाए जाते हैं. इससे आप यह अंतर कर पाते हैं कि इस सड़क के निर्माण से लेकर देखभाल तक की जिम्मेदारी किसकी है.

अन्य रंग

पीले और हरे रंग के अलावा काले-सफेद और नीले माइलस्टोन भी होते हैं. इन रंगों का संकेत इस बात के लिए होता है कि जिस सड़क पर आप यात्रा कर रहे हैं वह किसी नगर निगम वगैरह के अंतर्गत आती है. उसकी मरम्मत और देखभाल का जिम्मा उन्हीं का होता है.

देश में बड़े स्तर पर हो रहा है हाइवे निर्माण-

पिछले कुछ सालों में देश के अंदर हाईवे के निर्माण में बहुत तेजी आई है और बहुत सारे नेशनल हाइवे बनाए गए हैं. इसके अलावा राज्य सरकारें भी विकास कार्य को गति देने के लिए अच्छे और लंबी दूरी के हाईवे बनवा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- 

History of Chocolate: गुस्से में मनाना हो या करना हो प्यार का इजहार, बच्चों से बड़ों तक की पसंद है चॉकलेट; जानें इसका इतिहास

Interesting Facts About Jupiter: 60 साल में धरती के सबसे नजदीक आ रहा है बृहस्पति ग्रह, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget