एक्सप्लोरर

Interesting Facts About Jupiter: 60 साल में धरती के सबसे नजदीक आ रहा है बृहस्पति ग्रह, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य

Largest Planet In The Solar System: बृहस्पति ग्रह आकार की दृष्टि से सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. सूर्य से दूरी के क्रम में यह पांचवें स्थान पर है यानी कि मंगल ग्रह के ठीक बाद बृहस्पति है.

Jupiter Planet: बृहस्पति ग्रह 60 सालों बाद धरती के सबसे नजदीक आ रहा है. यह खगोलीय घटना 26 सितंबर को होगी. वैसे तो हर 13 महीने के बाद बृहस्पति ग्रह धरती के नजदीक आता है लेकिन इस बार दोनों ग्रहों के बीच की दूरी बहुत कम होगी. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बृहस्पति ग्रह से जुड़ी दिलचस्प जानकारी देंगे-

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है बृहस्पति

बृहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. यह सबसे तेज गति से अपने अक्ष पर सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह है. बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 11.86 साल का समय लगता है. सूर्य से दूरी के क्रम में पांचवें स्थान पर है यानी कि मंगल ग्रह के ठीक बाद बृहस्पति है. बृहस्पति ग्रह की खोज 1611 ई. में गैलीलियो गैलिलेई द्वारा की गई थी. इस ग्रह को लघु सौर तंत्र भी कहा जाता है.

सबसे भारी ग्रह है बृहस्पति

सिर्फ आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा ही नहीं बल्कि बृहस्पति ग्रह सभी ग्रहों में सर्वाधिक भारी भी है. इसका व्यास 1,42,984 किलोमीटर है जबकि इसका औसत घनत्व 1.3 ग्राम/घन सेमी. है. 

बृहस्पति के एक उपग्रह पर है जीवन की संभावना

बृहस्पति ग्रह के उपग्रह यूरोपा पर जीवन की संभावना है. वॉयजर अभियान से मिले संकेतों के अनुसार यूरोपा की सतह धरती पर मौजूद बर्फीले समुद्रों की तरह ही दिखाई देती है. इनकी गहराई संभवत: 50 किलोमीटर तक है. यही वजह है कि वैज्ञानिक यहां तरल जल होने की संभावना जताते हैं और इस बात से इंकार नहीं करते हैं कि यहां जीवन की संभावना है.

बृहस्पति ग्रह पर पाई जाती हैं ये गैसें

बृहस्पति के वायुमंडल में मुख्य तौर पर हाइड्रोजन और हीलियम गैस पाई जाती है. .इसके अलावा अल्प मात्रा में मीथेन और अमोनिया का भी प्रमाण मिला है. बृहस्पति ग्रह का वायुमंडलीय दाब पृथ्वी की तुलना में बहुत अधिक है.

तारा और ग्रह दोनों के गुण

बृहस्पति ग्रह बहुत तेज गति से घूर्णन करता है जिसकी वजह से यहां एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है और इसकी अपनी खुद की रेडियो ऊर्जा होती है. यही वजह है कि यह ग्रह तारा और ग्रह दोनों के गुण दिखाता है.

ये भी पढ़ें -

Interesting Fact: क्या होगा अगर हमेशा के लिए अस्त हो जाए सूरज, जानिए

Superstitions About Sneezing: आखिर छींक आने पर क्यों बोलते हैं गॉड ब्लेस यू, जानिए इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget