एक्सप्लोरर

Facts About Alcohol: रम, वोडका, वाइन, व्हिस्की, ये सब नाम सुनकर आप भी हो जाते हैं कंफ्यूज, जानिए क्या है इनमें अंतर

Interesting Facts About Alcohol: रम, वोदका, वाइन और व्हिस्की में अंतर उन्हें बनाने की प्रक्रिया से लेकर उनमें अल्कोहल की मात्रा तक का होता है.

Difference Between Types Of Alcohol: शराब के शौकीनों को अच्छी तरह से पता होता है कि रम, वोदका, वाइन, व्हिस्की में क्या अंतर है. लेकिन बहुत से ऐसे लोग जो शौकिया और कभी-कभार ही शराब पीते हैं उन्हें इसके बारे में कम जानकारी होती है. जो शराब को छूते भी नहीं हैं उन्हें तो बमुश्किल ही इसके बारे में पता होगा. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शराब की एक बूंद भी नहीं पीते लेकिन उसके हर प्रकार के बारे में जानते हैं. लेकिन हमारा ये आर्टिकल उन लोगों को शराब के अलग-अलग प्रकारों के बारे में जानकारी देगा जिन्हें इसके बारे में पता नहीं है-

ये हैं अंतर-

रम, वोदका, वाइन और व्हिस्की में अंतर उन्हें बनाने की प्रक्रिया से लेकर उनमें अल्कोहल की मात्रा तक का होता है. इसके अलावा इनका स्वाद और रंग भी अलग-अलग होता है. लोगों की इन्हें लेकर अपनी-अपनी पसंद होती है.

रम- 

कम पैसों में ज्यादा अल्कोहल प्रतिशत वाली रम को लोग सर्दियों में पीना ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें अल्कोहल का 40 प्रतिशत से ज्यादा होता है. इसे बनाने के लिए गन्ने के रस का किण्वन किया जाता है. 

वोदका-

40 से 60 प्रतिशत तक अल्कोहल वाली वोदका दिखने में ऐसी लगती है जैसे पानी हो. लेकिन इसका खुमार बहुत तेज और असरदार होता है. पूर्वी यूरोप और रूस इसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. वोदका को बनाने के लिए अनाज और शीरे को उपयोग में लाया जाता है.

वाइन-

बहुत कम अल्कोहल और अपने बेहतरीन स्वाद के लिए वाइन बहुत प्रसिद्ध है. लोग सामान्य तौर पर भी इसे काफी पीते हैं. कहते हैं कि संतुलित मात्रा में वाइन पीना सेहत के लिए भी लाभदायक होती है. इसमें 9 से 18 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है. इसे बनाने के लिए अंगूर जैसे फल का उपयोग किया जाता है.

व्हिस्की-

गेहूं और जौ जैसे अनाज से बनने वाली व्हिस्की में 30 से 65 प्रतिशत तक अल्कोहल हो सकता है. सामान्यत: इसमें अल्कोहल की मात्रा को 40 प्रतिशत के आसपास रखा जाता है. यूरोप में व्हिस्की का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget