एक्सप्लोरर

भारत में यहां अग्नि नहीं पानी को साक्षी मानकर पूरी होती है शादी, जानिए ऐसा क्यों करते हैं ये आदिवासी

यह अनोखी प्रथा भारत के एक राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होती है. यहां के धुरवा आदिवासी समाज द्वारा एक अनोखी परंपरा से शादी निभाई जाती है.

भारत विविधताओं का देश है, यहां हर राज्य में, हर क्षेत्र में, हर संप्रदाय में अलग-अलग तरह से पूजा पद्धति, शादी विवाह और अन्य चीजें की जाती हैं. हालांकि, भारतीय सनातन परंपरा में जब भी कभी कोई शादी होती है, उसमें दूल्हा और दुल्हन अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं तभी शादी संपन्न मानी जाती है. लेकिन भारत में ही एक जगह ऐसी है जहां शादियां पानी को साक्षी मानकर पूरी होती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह प्रथा कौन लोग और कहां करते हैं.

कहां होती है यह प्रथा

यह अनोखी प्रथा भारत के एक राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होती है. यहां के आदिवासी समाज द्वारा एक अनोखी परंपरा से शादी निभाई जाती है. दरअसल, आदिवासी हमेशा से जल, जंगल और जमीन की पूजा करते रहे हैं. हालांकि, ये आदिवासी पानी को साक्षी मान कर शादी इसलिए करते हैं क्योंकि ये शादी के नाम होने वाली फिजूलखर्ची से बचना चाहते हैं. इन आदिवासियों की यह परंपरा आज से नहीं बल्कि कई सौ सालों से चली आ रही है.

पानी को ही क्यों मानते हैं साक्षी

दरअसल, जो आदिवासी समाज पानी को साक्षी मान कर अपने यहां होने वाली शादियों को संमन्न कराते हैं, वो धुरवा समाज से आते हैं और इस समाज में पानी की बहुत अहमियत होती है. इस आदिवासी समाज के लिए जल एक ऐसे पवित्र देवता के समान है जो जीवन देने का  काम करते हैं. सबसे बड़ी बात की शादी में जिस पानी का इस्तेमाल किया जाता है, वो एक खास पानी होता है. ये पानी बस्तर में ही बहने वाली नदी कांकेरी का होता है. कांकेरी नदी को धुरवा समाज में बहुत पवित्र माना जाता है और इस समाज में कोई भी शुभ कार्य इस नदी के पानी के बिना पूरा नहीं माना जाता है.

फेरे की अजीब परंपरा

आपने देखा होगा की जब एक लड़का लड़की की शादी होती है तो उस शादी में फेरे भी वही दोनों ही लेते हैं. हालांकि, यहां ऐसा नहीं है. इस इलाके की शादी में पूरा गांव दूल्हा और दुल्हन के साथ फेरे लेता है. इसके साथ ही यहां की शादियों में दहेज के नाम पर कुछ भी लिया या फिर दिया नहीं जाता है. अगर कोई इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश करता है तो इस समाज के बड़े लोग इसके खिलाफ खड़े हो जाते हैं और ऐसा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगा दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: भारत के इस गांव में लगता है दूल्हों का बाज़ार, लगाई जाती है बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget