एक्सप्लोरर

कभी एक द्वीप था धारावी... फिर यहां क्या हुआ कि कुछ KM में ही बस गए 1 मिलियन लोग! ये है झुग्गी की कहानी

Dharavi Population: आपने मुंबई की धारावी झुग्गी के बारे में सुना होगा तो जानते हैं कि आखिर यहां इतने लोग कैसे बस गए और यहां पहले क्या होता था. अब यहां की स्थिति कितनी है.

जब भी मुंबई की बात होती है तो लोगों के दिमाग में कई तरह के सीन क्रिएट होते हैं. किसी के दिमाग में फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर तो किसी के दिमाग में भीड़भाड़ वाले इलाके आते हैं. वहीं मुंबई की झुग्गियां या चॉल भी मुंबई की पहचान का एक अहम हिस्सा है. वहीं इन झुग्गियों में सबसे खास है धारावी. दरअसल, धारावी मुंबई का वो इलाका है, जहां काफी कम जगह में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और इस जगह में कई व्यापारिक गतिविधियां भी होती हैं, जो मुंबई के पूरे व्यापार में अहम योगदान करती हैं.

आपने भी धारावी के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर धारावी में ऐसा क्या है कि यहां इतनी सी जगह में इतने लोग रहते हैं. तो आज आपको बताते हैं कि धारावी की कहानी क्या है और किस तरह से यहां बड़ी संख्या में लोग बसने लगे और अब धारावी किन किन मायनों में मुंबई के लिए अहम है. कहा जाता है कि जहां आज धारावी है, वहां एक जमाने में कोई द्वीप हुआ करता था. तो जानते हैं कहानी धारावी की पूरी कहानी...

पहले धारावी की जगह क्या था...

दरअसल, धारावी पहले मैंग्रोव वाला एक आइलैंड हुआ करता था. लेकिन, धीरे-धीरे इसे कोली मछुआरों ने इसे अपने रहने के लिए गांव में बदलना शुरू कर दिया था. उस वक्त यहां रहने वाले लोगों की संख्या काफी कम थी, मगर धीरे धीरे यहां लोग बढ़ने लगे और स्लम एरिया में तब्दील हो गया. ये स्लम ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान ही बना दिया गया था और जब गरीब लोगों ने माइग्रेशन शुरू किया तो यहां कि संख्या लगातार बढ़ने लग गई. 

उस वक्त धारावी और अन्य झुग्गियों में लोगों की संख्या बढ़ने का कारण ये थे कि ब्रिटिश सरकार ने कई गरीब लोगों को शहर से हटाना शुरु कर दिया था और कई कारखाने भी शहर से हटा दिए थे. इससे मजदूर शहर में किराए पर नहीं रह पा रहे थे और उन्होंने मुंबई के आउटर में स्लम में जाने का फैसला किया और उसमें धारावी अहम था. फिर आजादी से पहले ही यहां एक जगह पर लोगों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई थी. इसके बाद यहां माइग्रेट मजदूर बढ़े तो उन्होंने सस्ते में रहने के लिए इस जगह को चुना और लगातार लोग बढ़ते गए. अब हालात ये हैं कि यहां करीब 1 मिलियन लोग रहते हैं और एरिया काफी कम है. इसका नतीजा ये है कि जनसंख्या घनत्व 869,565 व्यक्ति प्रति वर्ग मील है. 

ये दुनिया के सबसे बड़े स्लम में से एक गिना जाती है, जिसका एरिया 2.39 वर्गकिलोमीटर है और बड़ी संख्या में लोग यहां रह रहे हैं. साथ ही ये जगह दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाली जगह है, जिसका मतलब है कि यहां कम जगह में काफी ज्यादा लोग रहते हैं. 

व्यापार में भी काफी आगे है धारावी

क्या आप जानते हैं कि मुंबई का लगभग 60 फीसदी प्लास्टिक कचरा धारावी में रिसाइकिल किया जाता है. इसका साथ ही यहां चमड़े का काफी बड़ा मार्केट है. यहां करीब 50 साल से चमड़े का काम किया जा रहा है और चमड़े के कई कारखाने हैं, जो मुंबई की इकोनॉमी में अहम हिस्सा रखते हैं. 

ये भी पढ़ें- नेहरू जी ने अपनी वसीयत में बताया था- मरने के बाद उनकी राख का क्या करना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget