एक्सप्लोरर

यमुना में बार-बार क्यों नजर आता है सफेद झाग, दूसरी नदियों में ऐसा क्यों नहीं होता?

हर साल छठ से पहले जब यमुना नदी की तस्वीरें वायरल होती हैं तो उसमें हर तरफ सफेद झाग तैरता दिखाई देता है. देखने में ये जितना खूबसूरत लगता है, असलियत में ये उतना ही ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है.

भारत की राजधानी दिल्ली इन दिनों यमुना नदी को लेकर फिर चर्चा में है. छठ से पहले यमुना का जहरीले सफेद झाग से भर जाना बताता है कि सरकारी तंत्र इसे लेकर कितना तैयार है. खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको सरकारी नाकामियों के बारे में नहीं, बल्कि इस बारे में बताएंगे कि आखिर यमुना नदी में ये सफेद झाग आता कहां से है और दूसरी नदियों में ऐसा क्यों देखने को नहीं मिलता.

यमुना में सफेद झाग

हर साल छठ से पहले जब दिल्ली की यमुना नदी की तस्वीरें या वीडियो वायरल होती हैं तो उसमें हर तरफ सफेद झाग तैरता दिखाई देता है. देखने में ये जितना खूबसूरत लगता है, असलियत में ये उतना ही ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है. इस पानी में नहाने से आपको कई प्रकार के गंभीर रोग हो सकते हैं. हालांकि, इसके बाद भी छठ करने वाले लोग इसमें नहाते हैं और अपनी पूजा संपन्न करते हैं. अब हम आते हैं अपने असली सवाल पर कि आखिर यमुना नदी के साथ ही ऐसा क्यों होता है.

दरअसल, दिल्ली या उसके आसपास के जिन इलाकों से यमुना नदी गुजरती है वहां फैक्ट्रियों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में उनसे निकलने वाला केमिकल वेस्ट बिना फिल्टर हुए यमुना नदी में मिल जाता है. इसके अलावा शहर का गंदा पानी भी बिना फिल्टर के यमुना नदी में कई जगहों से मिल जाता है. इन्हीं वजहों से यमुना का पानी काला हो जाता है और उसमें केमिकल रिएक्शन की वजह से झाग बनने लगता है.

किस खास केमिकल की वजह से बनता है झाग

अब सवाल उठता है कि आखिर इन वेस्ट में ऐसा क्या होता है कि यमुना के पानी में झाग बनने लगता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा फॉस्फेट की वजह से होता है. दरअसल, फैक्ट्रियों से जो केमिकल वेस्ट निकलता है और शहर का जो गंदा पानी यमुना में गिरता है उसमें फॉस्फेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इस वजह से यमुना के पानी में सफेद झाग बन जाता है.

दूसरी नदियों के साथ ऐसा क्यों नहीं होता

ऐसा नहीं है कि सफेद झाग सिर्फ यमुना में ही बनते हैं. दूसरी नदियों में भी बनते हैं लेकिन उनकी मात्रा कम होती है. दरअसल, यमुना में फैक्ट्रियों की वजह से और दिल्ली-नोएडा के सीवेज की वजह से ढेर सारा केमिकल एक साथ गिरता है. इस वजह से यहां सफेद झाग अन्य नदियों के मुकाबले ज्यादा बन जाता है. इसके अलावा यमुना नदी में इस वक्त बहाव भी तेज नहीं होता, जिससे सफेद झाग घाट के आसपास ही इकट्ठा दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ गई थी प्लेन की छत, जानें कैसे बची थी लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार
पुलिस दर्ज न करे FIR तो क्या कर सकते हैं? जानें अपने अधिकार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget