एक्सप्लोरर

मेट्रो से सफर कर रहे हैं और भीड़ से बचना चाहते हैं? कैसे पता चलेगा कि किस डिब्बे में कितने लोग बैठे हैं

Delhi Metro: अगर पहला डिब्बा आधा भरा है तो डिजिटल सूचना पट्ट पर लिखा होगा C1 यानी पहला डिब्बा और उसके नीचे लिखा होगा 50%. इसी तरह बाकी डिब्बों की जानकारी भी यही लिखी होती है.

Delhi Metro Occupacy Count: मेट्रो का सफर सबसे आरामदायक होता है. अगर आप ट्रैफिक के शोर से बचना और समय पर अपनी मंजिल पर पहुंचना चाहते हैं तो मेट्रो आपके लिए एक अच्छा विकल्प होता है. दिल्ली मेट्रो से सफर करना लोगों को बहुत राहत भरा लगता है इसलिए इसमें भीड़ भी रहती है. लेकिन इसके लिए भी दिल्ली मेट्रो ने एक सुविधा दी हुई है, जिससे यात्रियों को ट्रेन आने से पहले ही यह पता चल जाता है कि कौन से डिब्बे में कितनी भीड़ है. फिर अगर यात्री भीड़ से बचना चाहता है तो वह कम भीड़ वाले डिब्बे में चढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि सिस्टम को कैसे पता चलता है कि कौन से डिब्बे में कितनी भीड़ है.

डिजिटल सूचना पट्ट पर आती है जानकारी
आपने देखा होगा कि मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के दोनों ओर डिजिटल सूचना पट्ट लगे होते हैं. आने वाली ट्रेन के किस कोच में कितनी भीड़ है इसका पता भी स्टेशन पर लगे इन डिजिटल सूचना पट्ट पर ही प्रसारित होती है. मेट्रो में आमतौर पर 6 कोच होते हैं. सूचना पट्ट पर प्रत्येक कोच में उपस्थित यात्रियों के हिसाब से डिजिटल सूचना पट्ट पर यह जानकारी प्रतिशत में दिखाई जाती है.

उदाहरण के लिए मान लीजिए पहला डिब्बा (कोच) यात्रियों से आधा भरा हुआ है तो डिजिटल सूचना पट्ट पर लिखा होगा C1 यानी पहला डिब्बा और उसके नीचे लिखा होगा 50% इसी तरह C1 की अगली तरह उसी Row में क्रमशः C2, C3, C4, C5 और C6 लिखा होता है. इसी प्रकार से इनमें उपस्थित यात्रियों की भीड़ के हिसाब से प्रतिशत में इनके नीचे लिखा होता है कि कौन-सा डिब्बा कितने प्रतिशत भरा हुआ है. यह सूचना ट्रेन के स्टेशन पर आने से 2 मिनट पहले ही दिखनी शुरू हो जाती है.

क्यों पड़ी जरूरत?
मेट्रो के अनुसार, कई बार यात्रियों को भीड़ वाली कोच में चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि उसी ट्रेन का दूसरा कोच खाली होता है. लेकिन स्टेशन पर खड़े यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं होती है. इसलिए यह जानकारी पहले देने का मकसद यही है कि स्टेशन पर खड़े यात्री को आ रही ट्रेन के कोच में भीड़ की जानकारी पहले ही मिल सके और वह तय कर सके कि उसे किस कोच में सफर करना है. कोविड-19 के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को भी ध्यान में रखते हुए यह जरूरी हो गया था.

कैसे पता चलता है किस डिब्बे में कितनी भीड़?
ऑक्यूपेंसी काउंट की गणना एक सॉफ्टवेयर से की जाती है. यह प्रत्येक कोच में वजन निर्धारित करता है और इसकी तुलना एक खाली कोच के वजन से करता है और फिर इसी आधार पर ऑक्युपेसी को प्रतिशत में दिखाता है. यह जानकारी ट्रेन के आने से 2 मिनट पहले प्रसारित होनी शुरू हो जाती है 2 फ्रेम में 10-10 सेकंड के लिए दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें -

यहां उड़ी थी दुनिया की पहली फ्लाइट, उसकी टिकट की कीमत जान आप भी हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

F35 Fighter Jet: आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
Salary Word Origin: कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
Monsoon Word Origin: कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?
कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget