एक्सप्लोरर

चुनाव के दौरान जब्त हुई शराब और कैश का क्या होता है? जान लीजिए जवाब

यह बात सच है कि कोई भी चुनाव बिना पैसों के नहीं लड़ा जा सकता. ऐसे में चुनाव आयोग खर्च की एक लिमिट तय कर देता है. इसके बावजूद प्रत्याशी कई गुना ज्यादा धन चुनाव में खर्च कर देते हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है. धुआंधार प्रचार भी शुरू हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. दिल्ली में चुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग की नजर प्रचार के दौरान अवैध रूप से व  नियमों के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही शराब और कैश पर भी है. दरअसल, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई नेता शराब व कैश बांटते हैं. इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग की टीम के साथ पुलिस भी सतर्क हो गई है. 

चुनाव आयोग के निर्देश पर अवैध तौर पर या नियमों के खिलाफ इस्तेमाल शराब व कैश को जब्त कर लिया जाता है. अब सवाल यह है कि चुनाव में बरामद होने वाली इस शराब और करोड़ों रुपये का क्या किया जाता है? इस आर्टिकल में आज हम आपको यही बताएंगे... 

चुनाव आयोग की ओर से तय होती है लिमिट

यह बात सच है कि कोई भी चुनाव बिना पैसों के नहीं लड़ा जा सकता. ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जा रही एक रकम की लिमिट तय कर दी जाती है. इसके बावजूद कई प्रत्याशी कई गुना ज्यादा धन चुनाव में खर्च कर देते हैं. अधिकतर मामलों में यह काला धन ही होता है, जिसे चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए खपाया जाता है. चुनाव के दौरान खर्च किए गए इस काले धन का कोई हिसाब नहीं होता. इसीलिए चुनाव आयोग और पुलिस की टीम सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे रुपयों को जब्त करती है. 

जब्त पैसे का क्या करता है चुनाव आयोग?

चुनाव अभियान के दौरान चुनाव आयोग या पुलिस जो भी पैसा जब्त करती है, उसे आयकर विभाग को सौंप दिया जाता है. जिस व्यक्ति से यह रकम बरामद की जाती है, वह बाद में इसे क्लेम भी कर सकता है. हालांकि, उसे यह साबित करना होता है कि जब्त की गई रकम अवैध तरीके से नहीं कमाई गई है. ऐसे में उसे जरूरी डॉक्यूमेंट भी दिखाने होते हैं. अगर व्यक्ति यह साबित करने में कामयाब रहता है, तो उसे पैसा वापस कर दिया जाता है. हालांकि, अवैध रूप से कमाए गए पैसे को सरकारी खजाने में जमा कर दिया जाता है. 

शराब का क्या होता है?

चुनाव के दौरान भारी मात्रा में कैश के अलावा शराब भी बरामद की जाती है. चुनाव आयोग की टीम इसे जब्त कर लेती है. अगर यह शराब कानूनी तरीके से लाई गई है तो इसे छोड़ दिया जाता है, लेकिन अवैध तरीके से लाई गई शराब को नष्ट कर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या स्पेशल फोर्सेस में जबरदस्ती खिलाया जाता है कच्चा मांस? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget