एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल से लेकर रेखा गुप्ता तक, जानें दिल्ली में किन-किन नेताओं पर हो चुके हमले?

Delhi CM Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने एक बार फिर ये मुद्दा चर्चा में ला दिया है कि हमारे देश में नेताओं की सुरक्षा कितनी मजबूत है? दरअसल, ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले ने सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है. भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भी इस घटना की निंदा की है. बता दें, यह हमला तब हुआ जब सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थीं, इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को सिर और कंधे पर चोट आई है. 

रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने एक बार फिर ये मुद्दा चर्चा में ला दिया है कि हमारे देश में नेताओं की सुरक्षा कितनी मजबूत है. दरअसल, यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर भी कई बार हमले हो चुके हैं. अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं पर हुए हमलों की घटनाएं और उन्हें निशाना न बनाया गया हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल से लेकर रेखा गुप्ता तक दिल्ली में किन-किन नेताओं पर हमले हो चुके हैं. 

दिल्ली में किन-किन नेताओं पर हमले हो चुके हैं

1. रेखा गुप्ता पर हमला- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थीं. उसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की, इस हमले में आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी बताया गया है, जो राजकोट से आया था. आरोपी को तुरंत पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ जारी है. रेखा गुप्ता को हल्की चोट भी आई है. 

2. अरविंद केजरीवाल पर हमले - पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं. 2011 में लखनऊ में एक बैठक में उन पर चप्पल फेंकी गई थी  वहीं 2013 में उन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्याही फेंकी गई. इसके अलावा मार्च 2014 में केजरीवाल पर हैदराबाद में गाड़ी पर पत्थर फेंका गया. इसके साथ ही अप्रैल 2016 में उन पर दिल्ली सचिवालय में जूता फेंका गया. ऐसी ही कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमले हुए हैं. एक बार रोड शो के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी.  

3. पी चिदंबरम - कांग्रेस नेता पी चिदंबरम साल 2009 में जब देश के गृहमंत्री का पद संभाल रहे थे, तब उन पर भी ऐसा ही हमला हुआ था. उन पर जूता फेंका गया था. 

4. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर हमले की कोशिश - पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर अहमदाबाद में चुनावी रैली के दौरान हितेश नामक शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की थी. हालांकि जूता मंच तक नहीं पहुंचा था. 

5.  अन्य नेताओं पर हुए हमले - स्वामी प्रसाद मौर्य पर ,2025 में रायबरेली में एक व्यक्ति ने पीछे से थप्पड़ मारा. अखिलेश यादव पर 2014 में गाजियाबाद में चप्पल फेंकी गई. वहीं नितिन गडकरी पर 2014 में पुणे में रैली के दौरान जूता फेंका गया. इसके अलावा नवीन जिंदल पर 2009 में कुरुक्षेत्र की बैठक में एक टीचर ने जूता फेंका था. इसके साथ ही प्रकाश सिंह बादल पर भी 2014 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया था. 

यह भी पढ़ें : भारत में पीएम-सीएम और मंत्री के लिए पद छोड़ने का बन रहा नियम, जानें दूसरे देशों में क्या कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget