एक्सप्लोरर

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा 2025 का पहला चुनाव, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होगा सियासी दंगल?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान हो गया है. यह 2025 का पहला विधानसभा चुनाव है. हालांकि, इस साल कुछ अन्य राज्यों में भी सियासी दंगल की तैयारी है.

साल 2025 का आगाज हो चुका है और इसी के साथ सियासी अखाड़े भी तैयार हो गए हैं. 2025 में पहला सियासी दंगल देश की राजधानी दिल्ली में होगा. इसकी तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे. इसके लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक होगी. 

दिल्ली के अलावा ऐसे अन्य राज्य भी हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा इस साल लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव भी होने हैं. आज हम आपको बताएंगे कि 2025 में कहां-कहां विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होंगे. 

दिल्ली के बाद बिहार की बारी

राजधानी दिल्ली के बाद देश की नजर बिहार पर होगी. भारतीय राजनीति की प्रयोगशाला कहे जाने वाले इस राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं. सूत्रों की मानें तो बिहार में दो से तीन चरण में चुनाव संपन्न हो सकते हैं. भले ही बिहार चुनाव में अभी समय हो, लेकिन यहां सियासी दांव चले जाने शुरू हो गए हैं और सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से वोटर्स को लुभाने की कोशिश में जुटी हैं. बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के तीन चरणों में कराए गए थे. यहां 243 सीटों में से 125 सीटें जीतकर एनडीए सत्ता में आया था. 

कई राज्यों में होंगे उपचुनाव

विधानसभा चुनाव के अलावा इस साल कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. इसमें सबसे हॉटसीट उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट है. यह सीट आयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट में आती है. जहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया था. इसके अलावा जम्मू कश्मीर की दो, गुजरात, केरल और तमिलनाडु विधानसभा की एक-एक सीट शामिल है. 

इस लोकसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोसकभा सीट पर भी इस साल उपचुनाव हो सकता है. बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस नेता हाजी नुरुल इस्लाम सांसद थे. हालांकि, 25 सितंबर, 2024 को उनका निधन हो गया, जिस वजह से यह सीट खाली हो गई. ऐसे में इसी साल चुनाव आयोग इस सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर सकता है.  

यह भी पढ़ें: कैसे होता है मुख्य चुनाव आयुक्त का सेलेक्शन, किन योग्यताओं के आधार पर होता है चयन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget