एक्सप्लोरर

कैसे होता है मुख्य चुनाव आयुक्त का सेलेक्शन, किन योग्यताओं के आधार पर होता है चयन?

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार फरवरी में रिटायर होने वाले हैं. क्या आप जानते हैं कि देश में मुख्य चुनाव आयुक्त का सिलेक्शन कैसे होता है और इसके लिए क्या नियम है. जानिए कौन करता है चयन.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है. चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर राजीव कुमार का ये आखिरी कार्यकाल है. आज हम आपको बताएंगे कि देश में मुख्य चुनाव का आयुक्त का चयन कैसे होता है और कौन चयन करता है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त हो रहे हैं रिटायर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करने के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने रिटायरमेंट की भी जानकारी दी है. दरअसल राजीव कुमार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है. जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इसी साल फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस मुताबिक देखा जाएगा तो मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. 

कैसे होता है चुनाव आयुक्त का चयन

अब सवाल ये है कि देश में मुख्य चुनाव आयुक्त का का चयन कैसे होता है? आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देंगे. बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त के चयन के लिए नया कानून लागू हुआ है. नए कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया जाता है. जिसके बाद ये नाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी के के पास भेजा जाता है. हालांकि चयन कमेटी के पास अधिकार हैं कि वो शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार या उससे अलग किसी अन्य कैंडिडेट के नाम की सिफारिश भी कर सकती है. इसके बाद चयन कमेटी अपनी सिफारिश के नाम को राष्ट्रपति के पास भेजती है, उसके बाद राष्ट्रपति कैंडिडेट के नाम पर अंतिम मुहर लगाते हैं. जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. बता दें कि चयन कमेटी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं. 

सभी चुनाव की जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त के पास

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश में होने वाले सभी चुनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं. संविधान के अनुच्छेद 324 में चुनाव आयोग के बारे में जिक्र किया गया है. बता दें कि चुनाव आयोग ही लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा से लेकर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए जिम्मेदार संस्था होती है. इस संस्था के सबसे बड़े अधिकारी को ही मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कहा जाता है. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के अंडर में चुनाव आयुक्त होते हैं. वहीं राज्य में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं. 

ये भी पढ़ें:तारीखों के ऐलान और नतीजों के बीच कितने दिन का होना चाहिए अंतर, क्या इसे लेकर है कोई नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget