एक्सप्लोरर

कैसे तय होता है डीए? महंगाई कम करने के लिए सैलरी के हिसाब से कैसे होता है इसका कैलकुलेशन

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. महंगाई भत्ते यानी डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की पुष्टि की गई है चलिए जानते हैं कि डीए क्या है और कैसे कैलकुलेट किया जाता है.

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता है, जो बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दी जाती है. यह कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन का एक हिस्सा होता है, जिसका उद्देश्य उनकी क्रय शक्ति को बनाए रखना और जीवन-यापन की लागत को संतुलित करना है. डीए की दरें सरकार द्वारा तय की जाती हैं और इसे हर छह महीने में संशोधित किया जाता है. आमतौर पर जनवरी और जुलाई में. लेकिन यह कैसे तय होता है और सैलरी के हिसाब से इसका कैलकुलेशन कैसे होता है? चलिए इसे समझते हैं

डीए कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तैयार किया जाता है. यह सूचकांक रोजमर्रा की चीजों जैसे खाद्य पदार्थों, आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं आदि की कीमतों पर आधारित होता है. डीए की गणना पिछले 12 महीनों के CPI-IW के औसत के आधार पर की जाती है और फिर सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले से डीए तय करती है. 

मुद्रास्फीति डेटा पर आधारित गणना

डीए की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(CPI-IW) पर आधारित होती है. जून 2025 के लिए CPI-IW इंडेक्स 145 अंक रहा है. जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीने का औसत 143.6 आया है. 

डीए का कैलकुलेशन कैसे होता है?

सातवें वेतन आयोग के तहत डीए की गणना इस सूत्र के आधार पर की जाती है
DA (%) = [(PI-IW औसत × 2.88)– 261.42] ÷ 261.42 × 100

इसे जब वर्तमान औसत 143.6 पर लागू करते हैं

[(143.6 × 2.88) - 261.42] ÷ 261.42 x 100 = 413.57
[(413.57 – 261.42) ÷ 261.42] × 100 = 58.2%
दशमलव हटाने पर डीए 58% होगा

कब होगा डीए हाइक का ऐलान

हालांकि, नया डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा लेकिन आम तौर पर केंद्र सरकार त्योहारों से ठीक पहले सितंबर या अक्टूबर में इसकी घोषणा करती है. ऐसे में अनुमान है कि डीए की औपचारिक घोषमा दिवासी के आसपास की जा सकती है.

3 प्रतिशत तक डीएम बढ़ने की उम्मीद

जनवरी 2025 में केवल 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ डीए 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत हुआ था जिससे कर्मचारियों को निराशा हुई थी अब उम्मीद है कि 3 प्रतिशत की डीएम बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में नकद लाभ ज्यादा मिलने वाला है.

इसे भी पढ़ें- भारत की आजादी के बाद भी गुलाम था यह राज्य, आजादी मिलने में लग गए थे 14 साल

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget