एक्सप्लोरर

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पास ज्यादा पैसा है या सांसद प्रिया सरोज के पास, जानें दोनों में कौन ज्यादा रईस?

सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज को लेकर खूब अफवाहें उड़ रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में सबसे ज्यादा रईस कौन है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सिंह की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को नया कंटेंट दे दिया है. हालांकि प्रिया सरोज के पिता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इन खबरों को निराधार बताया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की कितनी संपत्ति है और इन दोनों में कौन सबसे ज्यादा अमीर है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह क्रिकेट मैदान पर अपने चौके छक्के की वजह से हमेशा छाए रहते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण उनकी शादी है. इतना ही नहीं सांसद सरोज सिंह से शादी की चर्चा के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रिया सरोज को सर्च करना शुरू कर दिया है. 

कौन हैं सांसद प्रिया सरोज?

अब सवाल ये है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी जिस सांसद प्रिया सरोज से होने की बात हो रही है, आखिर वो कौन हैं? बता दें कि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता तूफानी सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है. वहीं प्रिया सरोज भी अपने पिता को देखते हुए राजनीति में कदम रखा है. प्रिया सरोज सिंह राजनीति में उतरने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए सिर्फ 25 वर्ष की आयु में सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया है. उन्होंने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया था. बता दें कि इतनी कम उम्र में ही सांसद बनने वाली प्रिया सरोज देश में दूसरी सबसे कम आयु की सांसद हैं.

कितनी है प्रिया सरोज सिंह की संपत्ति?

अब सोशल मीडिया पर लोग सर्च कर रहे हैं कि प्रिया सरोज सिंह की कितनी संपत्ति है? आज हम आपको बताएंगे कि सांसद प्रिया सरोज की संपत्ति कितनी है. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिया सरोज ने अपने हलफनामें में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. जिसके मुताबिक उनके पास ना तो अपना घर है और न ही किसी गाड़ी का मालिकाना हक है. उन्होंने कहा कि उनके पास ज्वेलरी के नाम पर केवल 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लगभग 32 हजार रुपये आंकी गई थी. वहीं प्रिया सरोज ने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये है, जिसमें से 10,18,000 रुपये से कुछ ज्यादा यूनियन बैंक में जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कुल लोकसभा चुनाव के समय 75,000 हजार रुपये नकद था.  

रिंकू सिंह की संपत्ति?

बता दें कि गरीब परिवार में जन्म क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर आज सब कुछ हासिल किया है. जानकारी के मुताबिक 2024 की शुरुआत तक रिंकू सिंह की संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी. जिसमें उनकी वार्षिक आय करीब 60 से 80 लाख रुपये रहने का अनुमान था. रिंकू सिंह की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके आईपीएल फीस, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट था. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह के नाम अलीगढ़ में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा रिंकू सिंह के पास Ford Endeavour, Toyota Innova और Mahindra Scorpio-N जैसी कारें भी हैं. 

ये भी पढ़ें:सुनीता विलियम्स ने स्पेस वॉक के दौरान की ISS की मरम्मत, जानें अंतरिक्ष में औजार कैसे करते हैं काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget