एक्सप्लोरर

जब गोली चलती है तो उसमें से क्या निकलता है, बारूद या छर्रे? असली जवाब ये है

गोली या कार्ट्रिज के तीन हिस्‍से होते हैं- बुलेट, प्राइमर और प्रॉपेलेंट. असली बुलेट कार्ट्रिज से जुड़ी होती है और फायर करने पर निकलकर भागती है. आइए जानते हैं क्या इसके साथ छर्रे या बारूद भी निकलता है.

Gun Fire: ट्रिगर दबाते ही बंदूक से तेज रफ्तार गोली निकलती है और निशाने को भेद देती है. बहुत हैरानी की बात है कि 1 से 2 इंच की गोली के साथ ऐसा क्या होता है कि यह पलक झपकते ही इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है कि अपने रास्ते में आने वाली मजबूत चीजों को भी भेद देती है. क्लोज रेंज और एक्यूरेसी से चलाई गई गोली कभी फेल नहीं होती. कुछ लोगों का मानना है कि जब गोली बंदूक से निकलकर आगे बढ़ती है तो अपने चारों ओर छर्रे या बारूद फेंकती हुई है चलती है. ऐसे में अगर कोई इसके आगे बढ़ने के रास्ते के आसपास भी आता है तो ये उसे भी घायल कर देती है. लेकिन क्या सच में होता है?

गोली के होते हैं तीन हिस्से

सबसे पहले गोली चलने के पूरे मैकेनिज्म को समझते हैं. गोली या कार्ट्रिज के तीन हिस्‍से होते हैं- बुलेट, प्राइमर और प्रॉपेलेंट. असली बुलेट कार्ट्रिज से ही जुड़ी होती है और फायर करने पर निकलकर भागती है. कार्ट्रिज और कुछ पटाखों का डिजाइन लगभग एक जैसा होता है. 

किस हिस्से का क्या काम?

कार्ट्रिज में पीछे की ओर लगा प्राइमर एक प्रकार से फ्यूज की तरह काम करता है और आग पैदा करता है. इसके बाद गोली प्रॉपेलेंट होता है, जो गोली को टारगेट तक पहुंचने की ताकत देना है. कार्ट्रिज में सबसे आगे की ओर गोली होती है. ट्रिगर दबाने पर एक स्प्रिंग संयोजन से कार्ट्रिज के पिछले हिस्से पर चोट लगती है, जिससे प्राइमर में एक छोटा धमाका करता है. इससे प्रॉपेलेंट में आग लगती है. प्रॉपेलेंट केमिकल्‍स (बारूद) के जलने पर पर्याप्त मात्रा में गैसें बनती है. जिनके दबाव से गोली कार्ट्रिज से बाहर निकलकर लक्ष्य की ओर तेज रफ्तार से निकल जाती है.

ट्रिगर दबाने पर क्या होता है?

कार्ट्रिज में मौजूद प्रॉपेलेंट केमिकल्‍स में एक साथ विस्फोट नहीं होता है. क्योंकि अगर ऐसा होगा तो पूरी बंदूक ही दग जायेगी और उसे चलाने वाला ही मारा जायेगा. ये धीरे-धीरे जलना शुरू करते हैं और जैसे-जैसे गोली बैरल में आगे बढ़ती है, इसके जलने की रफ्तार बढ़ जाती है. इस तरह इस पूरी प्रक्रिया में ऐन मौके पर गोली को आखिरी किक मिलती है और वह विनाशकारी रफ्तार के साथ निकलकर भागती है.

क्या गोली के साथ छर्रे या बारूद निकलते हैं?

जब बन्दूक से गोली चलाई जाती है तो न तो छर्रे निकलते हैं और न ही बारूद. कारतूस (Cartridge) के अंदर प्राइमर, बारूद और गोली होती है. जब ट्रिगर खींचने पर बारूद तेजी से जलता है तो बड़ी मात्रा में उच्च दबाव वाली गैस का उत्पादन करता है.  यह गैस तेजी से फैलती है, जिससे एक बल बनता है जो गोली को बन्दूक की नली से बाहर धकेलता है. लेकिन बारूद कारतूस के सीमित स्थान के अंदर जलता है. इसका मतलब हुआ, ऐसा नहीं है कि बंदूक से लक्ष्य तक गोली के साथ बारूद भी जलता हुआ जायेगा.

ज्यादा पास होने पर हो सकते हैं घायल

संभव है कि बंदूक की नली के बेहद पास और अगर कोई होगा तो वह बारूद से बनी गर्म गैसों से घायल हो जाए. बंदूक की नली से बहुत थोड़ी दूरी तक आग निकलती है. इस दायरे में अगर कोई हो तो उसे चोट पहुंच सकती है. वरना ऐसा नहीं है कि गोली के साथ छर्रे भी निकलते हैं. छर्रा एक अलग तरह की गोली होती है, जो पक्षियों का शिकार करने या फिर निशानेबाजी में इस्तेमाल होते हैं.

यह भी पढ़ें - इस फिल्म को देखने में पूरा एक महीना लगेगा, अच्छे-अच्छे लोग ये काम नहीं कर पाए! आप ट्राई करना चाहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
हाउस स्टाफ से सीक्रेट एग्रीमेंट क्यों कर रहे अरबपति, क्या हैं इनकी शर्तें?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कहां रखी है विश्व की सबसे पुरानी रामायण, वहां कैसे पहुंच सकते हैं आप?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?
कितने बीघा जमीन का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई, कहां है वह जमीन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget